Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश, पढ़िये- अगले सप्ताह के मौसम का हाल

Delhi Weather Update भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले छह दिन में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को दिल्ली में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

By Jp YadavEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 07:03 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 07:03 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश, पढ़िये- अगले सप्ताह के मौसम का हाल
Delhi Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश, पढ़िये- अगले सप्ताह के मौसम का हाल

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली-एनसीआर में जारी भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबरें भी आने वाली हैं। जहां एक ओर दिल्ली में मानसून अगले सप्ताह दस्तक देने वाला है, वहीं अगले 6 दिनों के दौरान लगातार रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले छह दिन में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को दिल्ली में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

loksabha election banner

इससे पहले राजधानी में दिल्ली में शनिवार को बादलों की लुकाछिपी में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। इससे गर्मी के तेवर कुछ ढीले पड़ गए, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान पालम में सबसे अधिक 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 13 सालों में सबसे कम था।

मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ है। इसका कारण यह है कि हवा की दिशा बदलकर पूर्व की ओर हो गई है। इस वजह से राजस्थान की तरफ से आने वाली धूल भरी हवा से राहत मिली है। अगले कुछ कई इलाकों में बारिश होने के कारण अगले तीन दिन तक एयर इंडेक्स में सुधार होने की संभावना है। इसलिए हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में पहुंच सकती है। शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 133, फरीदाबाद का 149, गाजियाबाद का 116, ग्रेटर नोएडा का 121, गुरुग्राम का 142 व नोएडा का एयर इंडेक्स 132 दर्ज किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.