दिल्ली-एनसीआर में बदल गया मौसम का मिजाज, कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश, दिन में ही जल गई वाहनों की लाइटें
Delhi Weather/Rain Forecastदिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज देर रात या 9 की सुबह तक छिटपुट बारिश हो सकती है। यूपी के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है।9 को बारिश संभावना खत्म हो जाने के बाद 10 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। देर रात और 9 फरवरी की सुबह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार स्काईमेट वेदर ने भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
स्काईमेट वेदर के वैज्ञानिक महेश पालावत के अनुसार 8 फरवरी की देर रात या 9 की सुबह हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होगी। इससे मौसम के तापमान में भी गिरावट होगी। मगर 10 फरवरी से मौसम सामान्य होने लगेगा। 10 फरवरी को यूपी में विधानसभा चुनाव का पहला चरण है, इस दिन मतदान भी है। वेदर की रिपोर्ट के अनुसार इस दिन आसमान साफ रहेगा, धूप भी निकलेगी। दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सीमापुरी, कश्मीरी गेट, शाहदरा, पटेल नगर, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ जैसे इलाकों में अगले 2 घंटों के दौरान बारिश होगी। इसके अलावा सफदरगंज, लोदी रोड के आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश / बूंदा बांदी होगी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है, जो धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ेगा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में आज दोपहर के बाद हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज देर रात या 9 फरवरी की सुबह तक छिटपुट बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ओलावृष्टि की संभावना है। उन्होंने बताया कि 9 को बारिश की संभावना खत्म हो जाने के बाद 10 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। बारिश प्रभावित इलाकों में दिन के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान और बढ़ सकता है और उसके बाद गिर सकता है।
उन्होंने बताया कि लगातार पश्चिमी विक्षोभ पिछले कुछ समय से पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे हैं। लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में पहले ही हल्की बारिश और बर्फबारी हो चुकी है। 8 फरवरी की शाम तक उम्मीद हैं कि बारिश की गतिविधियां तेज़ हो जाएंगी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी। बारिश और बर्फ़बारी की ये गतिविधियां 9 फरवरी तक जारी रहेंगी और इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में बारिश व ओले पड़ने के बाद अब अगले 6 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान
ये भी पढ़ें- दिल्ली में 10 और 15 साल पुराने लाखों वाहन मालिकों को दिल्ली सरकार ने दी खुशखबरी, जानिए क्या है नई योजना?
ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में पैरामेडिकल शिक्षिका करती थी ये गंदा काम, 20 दिनों की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर चढ़ी पुलिस के हत्थे