विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली क्राइम न्यूज : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने की खबर को दिल्ली पुलिस ने बताया अफवाह

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 31 Jan 2022 11:54 AM (IST)

डीसीपी सत्य सुंदरम ने आत्महत्या की बात को अफवाह बताते हुए जानकारी दी है कि यह कोरी अफवाह है। उन्होंने ...और पढ़ें

दिल्ली क्राइम न्यूज : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने की खबर को दिल्ली पुलिस ने बताया अफवाह
दिल्ली क्राइम न्यूज : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने की खबर को दिल्ली पुलिस ने बताया अफवाह

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कस्तूरबा नगर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने की बात इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस आगे आई। डीसीपी सत्य सुंदरम ने आत्महत्या की बात को अफवाह बताते हुए जानकारी दी है कि यह कोरी अफवाह है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शेल्डर होम में पीड़िता से मुलाकात की और वह ठीक है।

उधर, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के तत्वाधान में राष्ट्रवादी शिवसेना के एक शिष्टमंडल ने कस्तूरबा नगर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार की समस्या सुन प्रशासन से सभी आरोपितों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को पत्र लिख कहा कि यह क्षेत्र आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इससे पहले भी कुछ लोगों ने दिल्ली पुलिस के सब इंसपेक्टर राजकुमार की हत्या कर दी थी। अगर उस समय ही पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसा गया होता तो शायद महिला के साथ शर्मसार वारदात नहीं होती। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग शराब की बिक्री, सट्टेबाजी और नशीली सामग्री की खुलेआम तस्करी करते हैं और यह कार्य आज भी जारी है। अब भी समय है,

दिल्ली पुलिस को इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही कहा कि पत्र की प्रति केंद्रीय गृहमंत्री , दिल्ली के उपराज्यपाल को भेजी गई है। पीडि़ता को निर्भया कोष से कम से कम 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने को भी गुहार लगाई गई है।