जानें, प्रेमी को बचाने के लिए नाबालिग प्रेमिका ने क्या किया प्रप्रंच, पुलिस रह गई दंग
16 वर्षीय पीडि़त परिवार के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। मंगलवार रात 11 बजे घर लौटी तो परिजनों ने उसे डांटा। इस पर छात्रा ने बताया कि वह लौट रही थी तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
दिल्ली [ जेएनएन ] । नाबालिग ने प्रेमी को बचाने के लिए सामूहिक दुष्कर्म की कहानी रच डाली। उसने बताया कि उसका अपहरण कर चार लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है, लेकिन पुलिस ने उसके बयान के आधार पर घटना की गहराई से जांच की तो पता चला कि उसके प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
16 वर्षीय पीडि़त परिवार के साथ बेगमपुर इलाके में रहती है। मंगलवार रात 11 बजे घर लौटी तो परिजनों ने उसे डांटा। इस पर छात्रा ने बताया कि वह लौट रही थी तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
यह भी पढ़ें: घर के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ रही थी जुड़वां बहनें, चूक गई मां की नजर
इसके बाद उसे श्मशान घाट में ले गए। उन्होंने दो और दोस्तों को बुला लिया और सबने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने बुधवार सुबह मामले की शिकायत पुलिस से की और नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने लड़की के बताए गए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व उसके मोबाइल फोन के लोकेशन की जांच की तो पुलिस को उसके बयान पर भरोसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: तांत्रिक ने महिला के साथ किया गंदा काम, घर के अंदर गड़े खजाने का दिया लोभ
इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बयां कर दी। उसने बताया कि रोहिणी सेक्टर-22 के पास में प्रेमी ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी के बारे में परिजनों को पता नहीं चले, इसलिए उसने सामूहिक दुष्कर्म की कहानी रची थी। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पड़ोसी हैं और एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।