विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग महिला के सोने के कड़े ठगे, नकली थमाकर आरोपित फरार

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Wed, 29 Jun 2022 08:19 PM (IST)

उस वारदात के बाद से वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि आते-जाते लोगों की जांच की जाए बुजुर्ग को ...और पढ़ें

ठगों की पहचान के लिए पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
ठगों की पहचान के लिए पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

नई दिल्ली,जागरण संवाददाता। मधु विहार इलाके में पक्षियों को दाना डालने जा रही महिला से सोने के कड़े ठगने का मामला सामने आया है। आरोपित ने खुद को पुलिसकर्मी की तरह पेश किया। इसके बाद डकैती की वारदात का डर दिखाकर महिला से कड़े उतरवाकर लिए और नकली कड़े थमाकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पीड़िता प्रेमलता की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। ठगों की पहचान के लिए पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

प्रेमलता परिवार के साथ आइपी एक्स्टेंशन रहती हैं। वह हर रोज घर के पास के पार्क में सुबह के वक्त पक्षियों को दाना डालने जाती हैं, सोमवार सुबह भी वह दाना डालने जा रही थीं। रास्ते में उन्हें दो युवक मिले और कहने लगे कि मोटरसाइकिल लेकर जो व्यक्ति सादे कपड़े पहने खड़ा है वह पुलिसकर्मी है और आपको बुला रहा है। बुजुर्ग उसके पास चली गई।

उस व्यक्ति ने बुजुर्ग से कहा कि रात को डकैती हुई थी। विरोध करने पर पीड़ित पर चाकू से हमला किया गया था। उस वारदात के बाद से वरिष्ठ अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि आते-जाते लोगों की जांच की जाए, बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाने के लिए उस व्यक्ति ने अपने पास खड़े दो युवकों से सोने के आभूषण उतरवाकर अपने एक रूमाल में रख लिए, नकली पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग से भी सोने के कड़े उतारने को कहा।

बुजुर्ग ने उससे कहा कि उनके हाथ की हड्डी टूटी हुई है, कड़े बहुत टाइट हैं उतरेंगे नहीं। ठग ने अपनी जेब से एक चिकना पदार्थ निकाला और बुजुर्ग की कलाई पर लगाया, जिससे कड़े आराम से उतर गए।महिला ने अपने चार कड़े उतारकर आरोपित के रूमाल में रख दिए, कुछ देर के बाद आरोपित ने रूमाल महिला को दिया और कहा कि वह इसे घर जाकर खोले। बुजुर्ग ने घर पहुंचकर जब रूमाल खोला तो उसमें नकली कड़े रखे हुए थे।