Move to Jagran APP

नई नवेली दुल्हन ने खोला ऐसा राज, मां-बाप लगे रोने; दूल्हा बोला 'फूट गई किस्मत'

दुल्हन ने बताया कि पहले से वह शादीशुदा है और उसने अपने प्रेमी से करीब दो साल पहले विवाह कर लिया था। इसके बाद आननफानन में लड़के वालों को पूरी जानकारी दी गई।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 12:18 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 10:38 AM (IST)
नई नवेली दुल्हन ने खोला ऐसा राज, मां-बाप लगे रोने; दूल्हा बोला 'फूट गई किस्मत'
नई नवेली दुल्हन ने खोला ऐसा राज, मां-बाप लगे रोने; दूल्हा बोला 'फूट गई किस्मत'

हापुड़, जेएनएन। शादी के मंडप में पहुंचने से पहले दुल्हन द्वारा परिजन को बोले गए कुछ शब्द सुनकर सब चौंक गए। दुल्हन ने बताया कि पहले से वह शादीशुदा है और उसने अपने प्रेमी से करीब दो साल पहले विवाह कर लिया था। इसके बाद आननफानन में लड़के वालों को पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद लड़के पक्ष ने मंडप की बुकिंग को रद कराया और खुशी का माहौल अचानक से गम में बदल गया।

loksabha election banner

थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मंडप में विवाह समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम को लेकर लाखों रुपये खर्च कर व्यवस्थाएं की गई थीं। लेकिन जब दुल्हन ने अपने परिजन को कुछ शब्द बोले तो सभी परेशान हो गए। दुल्हन ने बताया कि उसने करीब दो साल पहले अपने प्रेमी से विवाह कर लिया था। ऐसे में वह अब दूसरी शादी नहीं कर सकती है।

जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग रोने लगे और वर पक्ष को जानकारी दी। दुल्हन और वर पक्ष दोनों ही दूसरे नगरों के रहने वाले थे। लेकिन, रिश्तेदारों के कारण उनकी शादी नगर के मेरठ रोड स्थित एक विवाह मंडप में रखी गई थी।

यह भी पढ़ेंः जानिए- देश की इस नामी यूनिवर्सिटी में क्यों हुई 'विराट-अनुष्का' की पूजा

दिल्ली-एनसीआर की अहम खबरों के लिए यहां करें क्लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.