Weather Update: अब उमस भरी गर्मी ढा रही सितम, दिल्ली-एनसीआर फिर बढ़ेगा पारा
बुधवार को बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल भी छाते रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल उड़ गए और तीखी धूप के चलते लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update: पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। इस बार तापमान का साथ उमस भी दे रही है। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
इससे पहले बुधवार को सुबह ही तेज धूप निकल गई थी। हालांकि बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल भी छाते रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल उड़ गए और तीखी धूप के चलते लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। उमस का स्तर 31 से 65 फीसद तक दर्ज किया गया। शाम के समय दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप