विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मतांतरण का दबाव बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, एक आरोपित गिरफ्तार

By Sonu GuptaEdited By:
Published: Sun, 18 Sep 2022 10:59 PM (IST)

महेंद्रा पार्क इलाके में एक किशोरी पर मतांतरण का दबाव बनाने व नहीं मानने पर दुष्कर्म करने का मामला सामने ...और पढ़ें

मतांतरण का दबाव बनाकर किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)
मतांतरण का दबाव बनाकर किया दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवादददाता, नई दिल्ली। महेंद्रा पार्क इलाके में एक किशोरी पर मतांतरण का दबाव बनाने व नहीं मानने पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम पीड़िता की बुआ- फूफा व उनका बेटा मिलकर अंजाम दे रहे थे।आरोपित पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर करीब दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल भी कर रहे थे।यहां तक बुआ के बेटे के दोस्त ने भी किशोरी का यौन शोषण किया।

पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

पीडिता जब लगातार हो रहे शारीरिक शोषण व मानसिक प्रताड़ना से परेशान हो गई और उसने अपनी आपबीती पिता को बताई तो यह मामला पुलिस के संज्ञान में आ सका। इस बाबत महेंद्रा पार्क थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पीडिता की बुआ फूफा बेटे की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता अपने ट्रांस्जेंडर पिता के साथ जहांगीरपुरी इलाके में स्थित फ्लैट में रहती है। वह स्थानीय सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा है। उसकी मां 2009 में घर छोड़कर कहीं चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी बुआ ने मुस्लिम धर्म अपनाकर शख्स से शादी की थी। वे पीड़िता के पड़ोस में रहते थे।

नहाते समय बनाई थी अश्लील वीडियो

पीड़िता के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व में बुआ-फूफा ने नहाते की समय उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद बुआ उस पर मतांतरण कर अपने बेटे से शादी करने का दबाव डालने लगी। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी। बुआ का बेटा अपने माता पिता के कहने पर पीड़िता से दुष्कर्म करता था। उसके दोस्त दोस्त रोहन ने भी उसका यौन शोषण किया।जब पीड़िता परेशान हो गई तो उसने पूरी घटना अपने पिता को बताई। फिर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रोहन को गिरफ्तार कर लिया।