विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वाइन फ्लू का कहर, सफदरजंग अस्पताल में तीन मरीजों की मौत

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 18 Aug 2017 07:59 PM (IST)

डॉक्टरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज इन अस्पतालों में विलंब से इलाज के लिए पहुंच रहे ...और पढ़ें

स्वाइन फ्लू का कहर, सफदरजंग अस्पताल में तीन मरीजों की मौत
स्वाइन फ्लू का कहर, सफदरजंग अस्पताल में तीन मरीजों की मौत

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। सफदरजंग अस्पताल में स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की मौत हो गई है। सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल व एम्स में स्वाइन फ्लू से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इस सीजन में स्वाइन फ्लू डेंगू से अधिक घातक साबित हो रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीज इन अस्पतालों में विलंब से इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ मरीज तो अंतिम स्टेज में इलाज के लिए लाए गए। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फरीदाबाद से इलाज के लिए लाए गए दो वर्षीय बच्चे, गौतमबुद्ध नगर के 21 वर्षीय युवक व दिल्ली के संगम विहार निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की गत सप्ताह स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।

सफदरजंग अस्पताल में स्वाइन फ्लू से अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आरएमएल अस्पताल में 11 व एम्स में तीन मरीजों की स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि हो चुकी है। आरएमएल अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मरने वालों में पांच दिल्ली के रहने वाले थे, जबकि छह मरीज बाहर के थे।

स्वाइन फ्लू होने पर तेज बुखार के साथ सर्दी, जुकाम, शरीर दर्द, गले में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होती है। यदि इस तरह के लक्षण हों तो डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: ...तो इस वजह से 26 वर्षों तक नहीं बन सका शौचालय, 2 गुटों में बंटे हैं दुकानदार

यह भी पढ़ें: शराब के नशे में होश खो बैठा बड़ा भाई, चाकू से चीर दिया छोटे भाई सीना