देश में बढ़ते दुष्कर्म से दुखी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल करेंगी भूख हड़ताल
देश में बढ़ते दुष्कर्म के मामले को लेकर दुखी दिल्ली महिला आयोगी अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि वह मंगलवार से वह भूख हड़ताल करेंगी।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में बढ़ते दुष्कर्म के मामले को लेकर दुखी दिल्ली महिला आयोगी अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि वह मंगलवार से वह भूख हड़ताल करेंगी। वह यह विरोध प्रदर्शन कर इस समस्या के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार पर 10 बजे से जंतर मंतर पर यह भूख हड़ताल शुरू करेंगी। बताया कि मैं केंद्र सरकार से यह आश्वास चाहती हूं कि दुष्कर्म से दोषियों को छह माह के अंदर सजा मिलनी चाहिए। पुलिस की भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
बता दें कि हैदराबाद में कुछ दिनों पहले एक वेटनरी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जला कर मार देने की घटना हुई है। इसके बाद से देश में तमाम संगठन इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सो में कैंडल मार्च निकाल कर डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी जा रही है और आरोपियों को सख्स सजा दिए जाने की मांग उठ रही है।
सोमवार को संसद में जया बच्चन ने भी इस घटना पर सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों को भीड़ के हवाले कर देना चाहिए। वही इन लोगों के साथ ठीक न्याय करेंगे।