विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Protest: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के विरोध में सीएम आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

Published: Wed, 15 May 2024 01:33 PM (IST)

BJP Protest भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले को लेकर घटना की जांच की मांग ...और पढ़ें

BJP Protest: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के विरोध में सीएम आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
BJP Protest: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के विरोध में सीएम आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में हुए अभद्र व्यवहार के विरोध में भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन।

प्रदर्नकारी चंदगी राम अखाड़े से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।

बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडेय मिश्रा व अन्य प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली भाजपा की प्रभारी अलका गुर्जर ने कहा, "सामान्य विषय पर भी बयान देने वाली दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट पर चुप हैं।"

केजरीवाल को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं- भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "महिलाओं की सम्मान की रक्षा करने में असफल रहने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है स्वाति मालीवाल के सम्मान व उन्हें न्याय दिलाने के लिए भाजपा की महिला नेता व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंची हैं। मालीवाल सांसद हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में उनके साथ मारपीट होती है। 50 घंटे से अधिक समय बीत गए, लेकिन मुख्यमंत्री एक शब्द नहीं बोले हैं। उन्होंने संविधान की शपथ ली है। दिल्ली की प्रत्येक महिला की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। उनके आंखों के सामने एक महिला सांसद की बेइज्जती होती है और वह आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। यह सिर्फ मालीवाल का मामला नहीं है यह दिल्ली की प्रत्येक महिलाओं की सुरक्षा का प्रश्न है।"

घटना के दूसरे दिन सांसद संजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर यह स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल के साथ अभद्रता हुई है फिर पुलिस अब किस बात का इंतजार कर रही है। उसे तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा के मोर्चों के प्रभारी सुमीत भसीन सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।