यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्वाति मालीवाल मामले में अभी तक नहीं हुई शिकायत, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने सोमवार को सीएम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोमवार को सीएम हाउस में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सीएम आवास से पीसीआर कॉल मिली थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची।
अब तक पुलिस को नहीं दी शिकायत
दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्वाति मालीवाल ने अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है। वह पहले मीडिया से बात करने जा रही हैं, उसके बाद दोबारा थाने आकर शिकायत देंगी। स्वाति ने एसएचओ को बताया कि उनके पास मीडिया वालों के कॉल आ रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें फोन किया तो उन्होंने कहा कि शिकायत बाद में देंगी। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। डीसीपी उत्तरी जिला मनोज कुमार मीणा ने पुलिस मुख्यालय से विचार विमर्श के बाद मामले की आधिकारिक पुष्टि की है।
