विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी बोर्ड को दिया बैठक करने का आदेश

Published: Mon, 03 Jun 2024 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2024 12:47 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने अपर यमुना नदी बोर्ड से दिल्ली में जल संकट के समाधान को लेकर सभी हितधारक राज्यों के ...और पढ़ें

दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी बोर्ड को दिया बैठक करने का आदेश।
दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यमुना नदी बोर्ड को दिया बैठक करने का आदेश।

एएनआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अपर यमुना नदी बोर्ड से दिल्ली में जल संकट के समाधान को लेकर सभी हितधारक राज्यों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड से कहा कि वह 5 जून को एक बैठक करे, जिसमें दिल्ली में जल संकट का सामाधान खोजा जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने पड़ोसी राज्य हरियाणा से अतिरिक्त पानी की मांग करने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए 6 जून की तारीख तय की है और बैठक की कार्यवाही तथा उठाए गए कदमों पर सुझाव मांगे हैं।

दिल्ली सरकार पहुंची थी सुप्रीम कोर्ट

बता दें, दिल्ली में बरकरार जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार ने 31 मई को  सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दिल्ली सरकार ने अदालत से मांग की थी कि वह हरियाणा को अधिक पानी सप्लाई करने के आदेश दें। दिल्ली की आप सरकार ने कोर्ट को बताया था कि शहर में पानी की मांग भीषण गर्मी के चलते बढ़ गई है और पड़ोसी राज्य हरियाणा को यह निर्देश दिया जाए कि वह एक महीने के लिए पानी की अतिरिक्त सप्लाई हमें कर दें।

यह भी पढ़ें- Milk Price Hike: दिल्ली-एनसीआर वालों को महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम