विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रशिक्षण के लिए जापान जा सकेंगे DSEU के छात्र, यूनिवर्सिटी ने किया कंपनी के साथ समझौता

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 13 Jul 2021 07:41 PM (IST)

राजधानी के द्वारका सेक्टर-9 स्थित दिल्ली स्किल और एंट्रेप्रेंयूर्शिप विश्वविद्यालय (डीएसइयू) ने टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआइटीपी) के लिए जापान ...और पढ़ें

प्रशिक्षण के लिए जापान जा सकेंगे छात्र
प्रशिक्षण के लिए जापान जा सकेंगे छात्र

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। द्वारका सेक्टर-9 स्थित दिल्ली स्किल और एंट्रेप्रेंयूर्शिप विश्वविद्यालय (डीएसइयू) ने टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआइटीपी) के लिए जापान की संस्था हाइ-नो-डे व इचीसिन होल्डिंग कार्पोशन लिमिटेड कंपनी के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इसका उद्देश्य भारत में कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है। इससे भारतीय युवाओं को जापान में काम करने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डा. निहारिका वोहरा ने बताया कि टीआइटीपी के लिए चुने जाने वाले विद्यार्थियों को न सिर्फ अंतरर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होगा बल्कि अच्छी तनख्वाह भी प्राप्त होगी। अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका हिस्सा बने और अलग-अलग कार्य श्रेणी में पारंगत हो यह विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उम्मीद है टीआइटीपी की शुरुआत अक्टूबर तक हो जाएगी।

तकनीकी प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थियों को जापानी प्रशिक्षु द्वारा जापानी भाषा सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा। हाइ-नो-डे संस्था के सीइओ नीरज शर्मा ने कहा कि यह संस्था के लिए गौरव की बात है। फिलहाल विश्वविद्यालय से संबद्ध 13 कैंपस में 15 डिप्लोमा कोर्स, 18 स्नातक कोर्स व दो स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिला हो रहा है।

इग्नू में दो नए स्नातक कोर्स शुरू

वहीं, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र में दो नए कोर्स शुरू किए हैं। एक कोर्स बीए परफार्मिंग आर्ट और दूसरा हिंदुस्तानी म्यूजिक आनर्स है। इन कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्र 15 जुलाई तक पंजीकरण करके दाखिला ले सकते हैं। दोनों कोर्स की अवधि तीन वर्ष है। इन कोर्स को शुरू का उद्देश्य आधुनिक पीढ़ी को कला और शास्त्रीय संगीत की बारीकियां सिखाना है। दोनों कोर्स सिर्फ दिल्ली क्षेत्रीय केंद्र द्वारा ही चलाए जा रहे हैं। इनमें पंजीकरण का शुल्क 200 व और पढ़ाई का वार्षिक शुल्क 9200 रुपये रखा गया है।