मरीजों के लिए जरूरी खबर, आज दिल्ली के 6 बड़े अस्पतालों में हड़ताल; लोग परेशान
हड़ताल करने वाले अस्पतालों में जीटीबी, लोकनायक, डीडीयू, आंबेडकर अस्पताल, संजय गांधी स्मारक अस्पताल व निगम का हिंदूराव अस्पताल शामिल है।
By JP YadavEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 02:19 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 11:24 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी का लाभ नहीं मिलने के कारण दिल्ली के छह बड़े सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल जारी है। सुबह से ही डॉक्टर अपने काम को अंजाम देने के बजाय हड़ताल पर हैं।
हड़ताल में जीटीबी, लोकनायक, डीडीयू, आंबेडकर अस्पताल, संजय गांधी स्मारक अस्पताल व निगम का हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं।
हड़ताल के दौरान ओपीडी सेवा ठप है, हालांकि इमरजेंसी सेवा सामान्य है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि सरकार ने मांगे न मानी तो 20 दिसंबर को इमरजेंसी सुविधा भी ठप कर देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें