देश के सबसे बड़े अस्पताल AIIMS में हड़ताल खत्म, हैलमेट लगा कर जता रहे विरोध
बंगाल में डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद देश भर में जारी डॉक्टरों की हड़ताल जारी है मगर एम्स मेें डॉक्टर काम पर लौट गए हैं। बाकी कई जगह विरोध जारी है।
नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना अब तूल पकड़ रही है। शुक्रवार को सफदरजंग सहित डेढ़ दर्जन अस्पतालों में हड़ताल के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) ने शनिवार को हड़ताल करने की घोषणा की है। मगर एम्स के डॉक्टर काम पर लौट गए हैं।
इस वजह से शनिवार को आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज सहित दिल्ली के करीब डेढ़ दर्जन सरकारी अस्पतालों में हड़ताल रहेगी। इन अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने हड़ताल पर जाने के लिए अपने-अपने अस्पताल में सूचना दे दी है। इस बीच ओपीडी व वार्ड में रेजिडेंट डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं देंगे। इन अस्पतालों में सभी ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। इमरजेंसी का संचालन सामान्य रहेगा।
यहां रहेगी आज हड़ताल
आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, जीटीबी, डीडीयू, संजय गांधी स्मारक अस्पताल, आंबेडकर अस्पताल, गुरु गो¨वद सिंह अस्पताल, ईएसआइ बसईदारापुरा अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हइबास, हिंदू राव, भगवान महावीर अस्पताल, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय व रेलवे अस्पताल में हड़ताल रहेगी।
यहां मिलेगा मरीजों को इलाज
सफदरजंग, लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल, एलबीएस, जगप्रवेश सहित कई अस्पतालों में कामकाज सामान्य रहने की उम्मीद है। इसलिए मरीज इलाज के लिए इन अस्पतालों में जा सकते हैं।
दिल्ली-एनसीअार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप