Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्ररीय खिलाड़ियों की इनाम राशि में हुआ भारी बदलाव, जीतने पर म‍िलेंगे इतने रुपये

प्रदेश खेल नीति 2015 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनाम राशि में बदलाव किए गए हैं।

By Edited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 04:29 PM (IST)
अंतरराष्ट्ररीय खिलाड़ियों की इनाम राशि में हुआ भारी बदलाव, जीतने पर म‍िलेंगे इतने रुपये
अंतरराष्ट्ररीय खिलाड़ियों की इनाम राशि में हुआ भारी बदलाव, जीतने पर म‍िलेंगे इतने रुपये

गुरुग्राम (अनिल भारद्वाज)। एक तरफ पूरा भारत देश क्र‍िकेट के खुमार में डूबा है। वहीं हर‍ियाणा में खेल नीत‍ि में बड़ा बदलाव क‍िया गया है। अब इस खेल नीत‍ि के तहत इनाम राश‍ि में बदलाव क‍िया गया है। प्रदेश की खेल नीति 2015 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनाम राशि में भारी बदलाव किया गया है। कुछ खेलों में इनाम राशि कम की गई और कुछ खेल में बढ़ाई गई है। यह बदलाव सितंबर 2018 में किए गए थे और इन्हें अब लागू किया गया है। अब नई स्कीम के तहत ही इनाम राशि दी जा रही है।

loksabha election banner

खेलों में इनाम राशि में बदलाव खेल विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. अशोक खेमका के समय हुए थे। एशियन, पैरा-एशियन, ओलंपिक व पैरा-ओलंपिक खेलों में भाग लेने और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।

यूथ ओलंपिक पदक- पहले -अब स्वर्ण- 10 लाख -2 करोड़ रजत- 7.5 लाख -1.25 करोड़ कांस्य- 5 लाख - 80 लाख व‌र्ल्ड कप और विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण- 25 लाख -1.5 करोड़ रजत- 20 लाख - 75 लाख कांस्य- 15 लाख - 50 लाख भाग लेने पर- - 7.5 लाख चार वर्ष में आयोजित होने वाले पैरा व‌र्ल्ड कप और पैरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण - 20 लाख - 1.5 करोड़ रजत- 15 लाख - 75 लाख कांस्य- 10 लाख - 50 लाख भाग लेने पर- 3 लाख - 7.5 लाख दो वर्ष में आयोजित होने वाले पैरा व‌र्ल्ड कप और पैरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण- 20 लाख - 40 लाख रजत - 15 लाख - 30 लाख कांस्य - 10 लाख -20 लाख भाग लेने पर - 3 लाख - 5 लाख यूथ एशियन खेल स्वर्ण- 7 लाख - 1 करोड़ रजत - 5 लाख - 50 लाख कांस्य - 3 लाख - 25 लाख भाग लेने पर - शून्य - 2.5 लाख यूथ कॉमनवेल्थ खेल स्वर्ण- 5 लाख - 50 लाख रजत - 3 लाख - 25 लाख कांस्य -2 लाख -15 लाख स्पेशल ओलंपिक व व‌र्ल्ड गेम्स (मेंटली चैलेंज्ड-दिव्यांग) स्वर्ण - 15 लाख - 20 लाख रजत- 10 लाख - 15 लाख कांस्य-5 लाख - 10 लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.