यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एनकाउंटर में ढेर हुआ सोनू मटका, दिल्ली पुलिस ने UP में जाकर किया ऑपरेशन; हाशिम बाबा गैंग का था शूटर
Sonu Matka Encounter दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश सोनू मटका को ढेर ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली-दून हाईवे पर वेदव्यासपुरी में एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की कार्रवाई।
- 2021 में पैरोल मिलने पर फरार था सोनू मटका, पूर्व विधायक की हत्या की फिराक में था मटका
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में यमुनापार के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा का शूटर डेढ़ लाख का इनामी बदमाश अनिल उर्फ सोनू मटका मुठभेड़ में वेदव्यासपुरी में मारा गया। अनिल को 2021 में पैरोल मिलने पर वह फरार चल रहा था और मेरठ में छिपा हुआ था। इस बीच उसने कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया।
एसटीएफ का दावा है वह साहिबाबाद के पूर्व विधायक एवं सपा के बागपत से लोस प्रत्याशी रहे अमर पाल शर्मा की हत्या की फिराक में था। तीन महीने से दिल्ली पुलिस और एसटीएफ इसकी तलाश कर रही थी।
दीपावली की रात की थी हत्या
पुलिस के अनुसार अनिल, बागपत (यूपी) जिले के शेरपुर लुहारा का रहने वाला है। दिल्ली में वह हरिजन बस्ती गोकुलपुरी, करावल नगर में रहता था। 31 अक्टूबर को दीपावली की रात उसने साथियों के साथ मिलकर फर्श बाजार में रहने आकाश शर्मा नाम के युवक के घर पर धाबा बोल उसे और उसके भतीजे ऋषभ पर कई गोलियां चला हत्या कर दी थी।
राशिद केबल वाला के कहने पर अनिल ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। वह उक्त मामले में वांछित था। स्पेशल सेल राशिद केबल वाला को जल्द दिल्ली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
डेढ़ लाख का इनाम किया घोषित
अनिल पर दिल्ली पुलिस से डेढ़ लाख का इनाम था। पैरोल पर बाहर आने के बाद तीन साल से अनिल फरार था और मेरठ में बागपत रोड स्थित एपेक्स टावर में किराए रह रहा था। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अनिल के बाइक से हाईवे पर घूमने की सूचना मिली। इसके बाद स्पेशल सेल और एसटीएफ की टीम ने जैन शिकंजी के पास घेराबंदी शुरू की।
STF और पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस टीम को देख अनिल सुभारती मेडिकल कॉलेज के सामने से वेदव्यासपुरी में घुस गया। पीछा कर पुलिस टीम ने जब उसे घेरने की कोशिश की, तब अनिल ने एसटीएफ व सेल की टीम पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन गोली अनिल के सीने और पेट में लगी।
घायल अनिल को सुभारती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद टीपीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर देर शाम तक पोस्टमार्टम कराया और शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने मौके से प्वाइंट 32 बोर व प्वॉइंट 30 बोर की दो पिस्टल व कारतूस के अलावा बाइक बरामद की है।
जेल से छूटने के बाद की तीन बड़ी वारदात
- सात अक्टूबर 2022 को अनिल ने साथियों के संग मिलकर नेक्स सेल के ऑफिस, न्यू गणपति प्लाजा आर्य समाज रोड करोलबाग में 1.5 करोड की लूट की। इसमें सोनू पर एक लाख का इनाम था।
- 26 मई 2024 को उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट क्षेत्र में पुलकित गोयल से नौ लाख की लूट को अनिल ने साथियों संग अंजाम दिया। इस मामले में 50 हजार का इनाम था।
- 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के दिन आकाश और उनके भतीजे ऋषभ की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में सोनू का एक साथी जेल जा चुका है।
