Move to Jagran APP

दिल्ली मेट्रो की Violet Line पर फिर परेशान हुए यात्री, तकनीकी समस्या ने रोकी रफ्तार

दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर शुक्रवार को एक बार फिर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 09:34 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 07:47 AM (IST)
दिल्ली मेट्रो की Violet Line पर फिर परेशान हुए यात्री, तकनीकी समस्या ने रोकी रफ्तार
दिल्ली मेट्रो की Violet Line पर फिर परेशान हुए यात्री, तकनीकी समस्या ने रोकी रफ्तार

नई दिल्ली, जेएनएन। Slow movement of trains from JLN Stadium to Khan Market: दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर शुक्रवार को एक बार फिर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तकनीकी समस्या की वजह से खान मार्केट से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन तक ट्रेन का परिचालन धीमी गति से हुआ। बताया जा रहा है कि शाम छह बजे सिग्‍नल में तकनीकी समस्‍या आ गई। जिसके बाद मेट्रो का परिचालन काफी धीमी गति से हुआ।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, सिग्‍नल में तकनीकी समस्‍या को अब दूर कर लिया गया है। इसकी जानकारी डीएमआरसी ने अपने ट्विटर पर दी है।


इससे पहले भी कई बार तकनीकी समस्याओं की वजह से वॉयलेट लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 28 मई को दिल्ली के मंडी हाउस से कश्मीरी गेट तक हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। सिग्नलिंग समस्या के कारण कई गाड़ियों को रोक दिया गया था। जबकि कुछ गाड़ियां काफी देरी से चल रही थीं।

वहीं 25 मई को वॉयलेट लाइन पर लाल किला से कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के बीच के भूमिगत (सुरंग) कॉरिडोर पर जलभराव से मेट्रो की रफ्तार धीमी कर दी गई थी। भूमिगत कॉरिडोर में रिसाव के कारण कॉरिडोर पर पानी भरा था। बाद में ट्रैक सर्किट में खराबी आ गई। सुबह सवा सात बजे से करीब पांच घंटे तक मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इससे सुबह व्यस्त समय में यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले 21 मई को तकनीकी खराबी के कारण मजेंटा और येलो लाइन पर हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। आलम यह रहा कि लोगों को मेट्रो से उतर कर ट्रैक पर पैदल चलना पड़ा। 21 मई को कुतुब मीनार से सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन के बीच आठ बजे से दोपहर तक मेट्रो संचालन बाधित रहा था। इसके चलते रोजाना सफर करने वाले हजारों-लाखों दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.