Delhi Building Collapse: किराड़ी इलाके में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, छह लोग मलबे में दबे
Delhi Building Collapse राजधानी दिल्ली में किराड़ी के बी-ब्लाक क्षेत्र के इंद्र एन्क्लेव में निर्माणाधीन बिल्डिंग (इमारत) गिर गई। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे इमारत के गिरने की जानकारी मिली थी।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी दिल्ली में किराड़ी के बी-ब्लाक क्षेत्र के इंद्र एन्क्लेव में निर्माणाधीन बिल्डिंग (इमारत) गिर गई। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को लगभग साढ़े 12 बजे इमारत के गिरने की जानकारी मिली थी।
इमारत के मलबे में दबकर छह कामगार दब गए, जिन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से निकालकर तोमर अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों को मामली चोट लगी थी, जिनकी प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी थी। साथ ही चार लोगों को इलाज चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किरारी सुलेमान नगर के फेज-2 के इंदर एन्क्लेव में इमारत की छत घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण ढह गई। अधिकारी ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, घायलों में से चार की पहचान प्रेम नगर निवासी अखिलेश शाह(35), असर मोध(36), रियाजुद्दीन(42) और अमन(44) के रूप में हुई है।