Move to Jagran APP

Shrikant Tyagi की पत्नी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के दावे को किया खारिज, कहा- मेरे पति अब भी BJP में

Shrikant Tyagi Case पूर्व केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा सांसद महेश शर्मा के दावे पर सवाल उठाते हुए श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने कहा है कि वह अब भी भारतीय जनता पार्टी में हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 03:12 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 03:12 PM (IST)
Shrikant Tyagi की पत्नी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के दावे को किया खारिज, कहा- मेरे पति अब भी BJP में
Shrikant Tyagi ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के दावे को किया खारिज, कहा- मेरे पति अब भी भारतीय जनता पार्टी में

नई दिल्ली/नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। BJP leader Shrikant Tyagi: नोएडा सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में महिला से बदसलूकी मामले में जेल गए श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी (Anu Tyagi) ने सनसनीखेज दावा किया है, जिससे भाजपा कटघरे में है। उन्होंने यह भी कहा है कि स्थानीय भाजपा सांसद महेश शर्मा (BJP MP Mahesh Sharma) के कहने पर परिवार को परेशान किया जा रहा है।

loksabha election banner

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, अनु त्यागी ने बातचीत में दावा किया है कि उनके पति श्रीकांत त्यागी (BJP leader Shrikant Tyagi) अब भी भारतीय जनता पार्टी में हैं। बता दें कि भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा था कि श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी में नहीं है। 

इसके साथ ही श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने यह भी आरोप लगाया है कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद महेश शर्मा के कहने पर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। 

महेश शर्मा के भाजपा में श्रीकांत त्यागी के नहीं होने पर पत्नी अनु त्यागी ने कहा कि उनके पति (श्रीकांत त्यागी) भाजपा सदस्य है। उन्होंने कहा कि मेरे पति भाजपा के सदस्य है और यह पूरा नाटक महेश शर्मा के इशारे पर किया जा रहा है।

पहले ही दिन सरेंडर करना चाहते थे श्रीकांत त्यागी

पत्नी अनु त्यागी का यह भी दावा है कि मेरे पति (श्रीकांत त्यागी) ने पहले दिन आत्मसमर्पण कर दिया होता लेकिन हम केवल एक वकील की प्रतीक्षा कर रहे थे ताकि हम उचित कानूनी सहारा ले सकें। पति ने अगले ही दिन आत्मसमर्पण कर दिया, क्योंकि एक वकील की मदद मिली।

यहां पर बता दें कि नोएडा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर को श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद ग्रेटर नोएडा की कोर्ट श्रीकांत त्यागी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

यहां पर बता दें कि श्रीकांत त्यागी ने सेक्टर-93 स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला के साथ उस समय बदसलूकी की, जब वह अतिक्रमण कर पौधे लगाने का विरोध कर रही थी। इस विवाद का वीडियो वायरल होने पर नोएडा पुलिस हरकत में आई। इसके बाद सोमवार को श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.