विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धा के मर्डर को 'मिस्ट्री' में तब्दील करने की पूरी प्लानिंग की थी आफताब ने, ताजा खुलासे से पुलिस भी हैरान

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 25 Nov 2022 08:27 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 08:15 AM (IST)

Shraddha murder Case शातिर दिमाग वाले आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawala) ने श्रद्धा की हत्या के बाद इस मर्डर ...और पढ़ें

श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपित आफताब अमीन पूनावाला।
श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपित आफताब अमीन पूनावाला।

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या का आरोपित आफताब अमीन पूनावाला से पूछताछ के दौरान कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं। इस बीच एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसने दिल्ली पुलिस के भी होश उड़ा दिए। इससे यह भी पता चला है कि आखिर 18 मई, 2022 को मारी गई श्रद्धा वालकर का राज सामने आने में 6 महीने का वक्त क्यों लगा? राज छिपाने के लिए शातिर अपराधी आफताब ने कई ऐसे जाल बुने हैं कि श्रद्धा की हत्या की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की उलझन भी बढ़ गई है। 

तीन जगह फेंके शव के टुकड़े

दरअसल, आफताब पर आरोप है कि 18 मई की रात 9-10 के बीच न केवल  उसने श्रद्धा को मारा, बल्कि शव छिपाने के इरादे से बाथरूप में ले जाकर 35 टुकड़े किए। फिर कई दिनों तक रोजाना आधी रात को वह श्रद्धा के शव के टुड़कों को रेफ्रीजरेटर से निकालता और महरौली के जंगलों को फेंक आता। यह भी पता चला है कि श्रद्धा के शव के टुकड़े आफताब ने महरौली के जंगल के अलावा मैदानगढ़ी के तालाब और गुरुग्राम के जंगल में भी फेंके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या से बचने के लिए शव के टुकड़े फेंकने के लिए मोबाइल फोन घर पर छोड़कर जाता था।

कमरे में मोबाइल और हाथों में होते थे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े

आरोपित आफताब पूनावाला ने श्रद्धा हत्‍याकांड का राज छिपने के लिए पूरा प्लान तैयार किया था। वह रात को जब घर से निकलता तो मोबाइल फोन कमरे पर ही छोड़कर निकलता था, जिससे जांच के दौरान उसकी लोकेशन घर पर मिले। मोबाइल फोन कमरे में छोड़ने के बाद श्रद्धा के शरीर के टुकड़े एक सूटकेस नुमां पैकेट में रखता था, जिससे लगे कि वह किसी अन्य काम से जा रहा है।

सुबह 4 बजे जाने का भी मिला फुटेज 

यह भी पता चला है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े  आफताब ने अक्‍टूबर तक ठिकाने लगाए गए थे, जिससे उस पर कोई शक नहीं करे। पिछले सप्ताह 19 नवंबर को जारी सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुबह तकरीबन 4 बजे एक बहुत ही छोटे सूटकेस को लेकर निकला था। इससे यह जाहिर होता है कि आफताब ने फुर्सत से श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को जगह-जगह फेंका है। यही वजह है कि दिल्ली पुलिस को श्रद्धा के शव के टुकड़ों को तलाशने के लिए महरौली के जंगल और गुरुग्राम के जंगल एरिया के अलावा मुंबई में भायंदर की खाड़ी तक जाना पड़ा। हैरत की बात यह है कि शव के टुकड़ों के रूप में हड्डियां तो मिल रही हैं, लेकिन यह श्रद्धा की हैं? यह पता अब तक नहीं चल पाया है। 

दिल्ली पुलिस ने जांच की कड़ी में आफताब से पूछताछ के आधार पर 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं, लेकिन आरी अब तक बरामद नहीं हो पाई है, जिससे श्रद्धा के शरीर के टुकड़े किए गए। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने आफताब के कमरे से कई सामान बरामद किए हैं, जिसमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं। 

श्रद्धा के शव टुकड़े होते थे फ्रिज में, कमरे में आती थी गर्लफ्रेंड्स

दिल्ली पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि आफताब ने रेफ्रीजरेटर में श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे और उन्हें धीरे-धीरे फेंकता था। इस बीच यह भी पता चला है कि श्रद्धा की हत्या के 20-25 दिन के बाद ही बंबल ऐप के जरिये 20 से अधिक गर्लफ्रेंड बनाई थीं। इनमें से ज्यादातर उसके घर पर आईं। यह भी कम चौंकाने वाला नहीं है कि श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में होते थे और उसकी गर्लफ्रेंड उसकी बांहों में। 

अगरबत्ती और परफ्यूम का करता था खूब इस्तेमाल

जांच में यह भी पता चला है कि श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शरीर के टुकड़ों से जरा सी भी बदबू नहीं आए, इसके लिए वह परफ्यूम का अधिक इस्तेमाल करता था और जब उसकी गर्लफ्रेंड आती थीं, वह पहले से ही अगरबत्ती जलाकर रखता था। 

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: जारी है आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट, हो सकते हैं कई नए खुलासे; विशेष टीम कर रही पूछताछ