Move to Jagran APP

AAP से गठबंधन के कयासों के बीच शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि 15 सालों में हमने दिल्ली को एक विश्व स्तरीय शहर बनाया था मगर 4 साल में AAP ने इसे बदहाल कर दिया।

By Edited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 09:25 AM (IST)
AAP से गठबंधन के कयासों के बीच शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर साधा निशाना
AAP से गठबंधन के कयासों के बीच शीला दीक्षित ने केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (AAP) गठबंधन के कयासों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने AAP पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि 15 सालों में हमने दिल्ली को एक विश्व स्तरीय शहर बनाया था, मगर पिछले चार साल में आप ने इसे बदहाल कर दिया। मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल जनता से वसूले गए टैक्स का पैसा स्वयं के प्रचार एवं स्वार्थ सिद्धि पर खर्च कर रहे हैं। दिल्ली की दीवारों पर लाखों पोस्टर चिपकाकर उसे बदसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। वहीं विकास की गति पूरी तरह से रुकी हुई है। इस पर न तो दिल्ली सरकार और न ही केंद्र की भाजपा सरकार ध्यान दे रही है।

loksabha election banner

रविवार को बाबरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची शीला दीक्षित ने कहा कि आज कांग्रेस पर दिल्ली को बचाने और बनाने की भारी जिम्मेदारी है। केंद्र व राज्य सरकार नूरा-कुश्ती लड़ते हुए एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जड़ने में ही व्यस्त रहते हैं। आज जब पूरा देश अपनी सेना के साथ खड़ा है और उनके पराक्रम पर गर्व महसूस कर रहा है, तब भाजपा सरकार ही नहीं, प्रधानमंत्री भी इस स्थिति का राजनीतिकरण करने में लगे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सोच है कि देश की अस्मिता के सवाल पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

भाजपा के सातों सांसद दिल्ली में हर मोर्चे पर विफल रहे हैं और अब दिल्लीवासी उन पर या भाजपा पर विश्वास करने को तैयार नहीं है। आम आदमी पार्टी की हकीकत तो यह है कि भारी बहुमत की सरकार होने के बाद भी वह कांग्रेस से गठबंधन करने को बेचैन है।

दरअसल पिछले चार साल में उनके दावों-वादों की पोल खुल चुकी है। आप और भाजपा की फरेब की नीतियों का भंडाफोड़ करना कांग्रेस के अभियान का हिस्सा होगा। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। आज देश का नौजवान रोटी, रोजी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। किसान, मजदूर सब परेशान हैं। देश को पूंजीपतियों के चंगुल से निकालना है तो भाजपा को हराना होगा।

कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि आम चुनाव में हम सब मिलकर भाजपा को हराएंगे और कांग्रेस को विजयी बनाएंगे। इस कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष कैलाश जैन ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.