शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दिया
कांग्रेस लीडर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह कांग्रेस में बनी रहेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस लीडर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह कांग्रेस में बनी रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर बनी कमेटियों में जगह नहीं मिलने से नाराज हैं। बता दें कि शर्मिष्ठा मुखर्जी पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी हैं।
लोकसभा चुनाव में दिल्ली मीडिया कोर्डिनेशन कमेटी शर्मिष्ठा की जगह रमाकांत गोस्वामी को जगह मिली है। इसी के चलते शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इस्तीफा दिया है। फिलहाल वो दिल्ली महिला मोर्चे की अध्यक्ष बनी रहेंगी।
केजरीवाल पर उठाई थी अंगुली
दो फरवरी को शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि अपने चेहरों की होर्डिंग लगवार कर जनता के पैसे बर्बाद करने के बजाए दिल्ली के विकास में खर्च करना चाहिए। केंद्र से सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ले अमन विहार में हो रहे देह व्यापार और बच्चों के विरुद्ध अपराध को भयानक माना है। फिर वहां अधिक पुलिस क्यों नहीं तैनात की जाती है।