विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा शांति भूषण का अंतिम संस्कार, नोएडा से पार्थिव शव लाया परिवार

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Wed, 01 Feb 2023 12:13 PM (IST)

शांति भूषण का परिवार उनके शव को दिल्ली स्थित आवास पर ले जा रहे हैं जहां दिवंगत राजनेता के शव ...और पढ़ें

दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा शांति भूषण का अंतिम संस्कार। फोटो सोर्स- जागरण फोटो।
दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा शांति भूषण का अंतिम संस्कार। फोटो सोर्स- जागरण फोटो।

नई दिल्ली/नोएडा, जागरण संवाददाता। भारतीय राजनीति में अपनी अभूतपूर्व प्रसिद्धी के लिए जाने-जाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने नोएडा सेक्टर 14 स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

अब जानकारी आ रही है कि परिवार के लोग उनके शव को दिल्ली स्थित आवास पर ले जा रहे हैं, जहां दिवंगत राजनेता के शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार बता दें कि दिग्गज न्यायविद् शांति भूषण का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय राजधानी स्थित लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

आपको बता दें, उनके परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि संक्षिप्त बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। अपने समय के वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण वर्ष 1977 से 1979 तक मोरारजी देसाई कैबिनेट में कानून मंत्री रहे। ऐतिहासिक राजनारायण बनाम इंदिरा नेहरू गांधी मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जून 1975 के अपने फैसले में इंदिरा गांधी को चुनाव लड़ने से छह साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें: चार महीनों में LG ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में नियुक्त किए 6 हजार से ज्यादा शिक्षक