विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में बारिश के बाद डरावना मंजर... उखड़े पेड़ों ने मचाई ऐसी तबाही, उजड़ीं कई जिंदगियां; दर्दनाक Photos

Published: Fri, 02 May 2025 03:10 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार जब सूरज भी नहीं निकला था तब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी ...और पढ़ें

दिल्ली में पेड़ की जड़ से लटकी कार और पेड़ का तना अन्य कार पर गिरा हुआ। जागरण
दिल्ली में पेड़ की जड़ से लटकी कार और पेड़ का तना अन्य कार पर गिरा हुआ। जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की अल सुबह तेज आंधी और बारिश से हुई। यह समय ऐसा था जब बहुत से लोग अपने घरों में सो रहे थे और उन्हें इसका पता भी नहीं चला। जब वो अपने घरों से बाहर निकले तो बाहर का मंजर देखकर उन्हें मौसम का हाल पता चला।

आज दिल्ली-एनसीआर और आसपास में आंधी इतनी तेज थी कई विशाल पेड़ जड़ों से उखड़ गए। 

कहीं ये खिड़की तोड़ घर के अंदर घुस गए। कहीं पेड़ों के गिरने की वजह से घर या कमरे की दीवार ही ढह गई जिसमें कुछ लोगों की मौत हो गई।

वहीं पेड़ों के गिरने के चलते कई कारों को भी नुकसान हुआ। एक जगह दो एक बड़े पेड़ के उखड़ने से एक कार उसकी जड़ में फंसकर लटक गई तो पेड़ के आगे का हिस्सा दूसरी कार पर गिरा। इस तरह एक ही पेड़ ने कई कारों को नुकसान पहुंचाया।

सरकार बदली पर नहीं बदले सड़कों के हालात

सुबह हुई वर्षा से एक बार फिर से दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया। दिल्ली की नई भाजपा सरकार इस बार जलभराव की समस्या दूर करने का दावा कर रही थी।

इसके लिए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक व सड़कों पर उतरकर निरीक्षण कर रहे थे। लेकिन, वर्षा होते ही दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ गई।