विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सद्गुरु ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा, फर्जी वेबसाइटों पर कार्रवाई की मांग

Published: Fri, 30 May 2025 12:24 PM (IST)

सद्गुरु ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर फर्जी वेबसाइटों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से उनके व्यक्तित्व अधिकारों के ...और पढ़ें

सद्गुरु ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सद्गुरु ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। फर्जी वेबसाइटों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से उनके व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ सुरक्षा की मांग को लेकर सद्गुरु ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सद्गुरु की ओर से पेश वकील ने अदालत के समक्ष कहा कि फर्जी वेबसाइटों द्वारा सद्गुरु के नाम और छवि का इस्तेमाल उत्पादों को बेचने के लिए किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल कर उत्पाद बेचे जा रहे हैं और जनता आंख मूंदकर इनका उपयोग कर रही है, जोकि एक धोखाधड़ी का मामला है।

वहीं, गूगल की तरफ से पेश अधिवक्ता ने कहा कि जब भी इस संबंध में उनसे शिकायत करता है तो कार्रवाई करता है। न्यायमूर्ति सौरज बनर्जी की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि मामले पर आदेश पारित किया जाएगा।