मैराथन में दिखा युवाओं का जोश, सचिन ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नई दिल्ली मैराथन का आयोजन हो रहा है। युवाओं में जोश देखते ही बन रहा है।
By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 08:41 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 08:42 AM (IST)
नई दिल्ली, जेएनएन। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नई दिल्ली मैराथन का आयोजन हो रहा है। इस दौड़ में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर ने झंडा दिखाकर इसकी शुरुआत की। यह दौड़ जवाहरलाल स्टेडियम से शुरू होगी और फिर यहीं आकर खत्म होगी।
इस दौड़ के लिए स्टेडियम में रात से ही प्रतिभागी आने लगे। इस कारण रात साढ़े तीन बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। अगर आपको जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की तरु जाना हो तो आपको वैकल्पिक रास्ते का चुनाव करना चाहिए।
यहां पार्किंग की व्यवस्था बारापूला और सुनेहरी पुलाह में है। वहीं जो सिर्फ देखने आते हैं वह गेट नंबर 14 से स्टेडियम में प्रवेश करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें