Move to Jagran APP

दिल्ली की सड़कों पर 15 साल तक दौड़ सकती है आरटीवी

दिल्ली की सड़कों पर आरटीवी के दौड़ने की समय अवधि को बढ़ाया जा सकता है। इसे 15 साल करने की तैयारी है। इसके साथ ही आरटीवी रूट को युक्तिसंगत भी बनाया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।

By Jp YadavEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 10:09 AM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 10:09 AM (IST)
दिल्ली की सड़कों पर 15 साल तक दौड़ सकती है आरटीवी
दिल्ली की सड़कों पर 15 साल तक दौड़ सकती है आरटीवी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कों पर आरटीवी के दौड़ने की उम्र 15 साल तय की जा सकती है। आरटीवी रूट को भी तर्कसंगत बनाया जाएगा। हाल ही में दिल्ली परिवहन विभाग की ट्रांसपोर्ट आपरेटर एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ हुई बैठक के बृहस्पतिवार को जारी किए गए मिनट्स में यह जानकारी सामने आई है।

loksabha election banner

दिल्ली परिवहन विभाग की ट्रांसपोर्ट आपरेटर एंड लेबर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय बाठला ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के समक्ष आरटीवी के परिचालन की समयावधि बढ़ाने का मुद्दा उठाया गया था। इसे दस साल से बढ़ाकर 15 साल करने की मांग की गई और कानून सम्मत आधार पर यथोचित कदम उठाने का सुझाव दिया गया। दिल्ली में वर्तमान में 809 आरटीवी सड़कों पर दौड़ती है। साथ ही इनके रूट को तर्कसंगत बनाने की मांग रखी गई।

बैठक में अधिकारियों ने पीएसवी बैज के लिए प्राथमिक चिकित्सा प्रमाण पत्र से निश्चित अवधि के लिए छूट देने का निर्णय लिया गया। साथ ही जल्द आटो-रिक्शा के मालिकाना हस्तांतरण के लंबित मामलों के निपटान की मंजूरी के लिए भेजे जाने के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल 809 आरटीवी सड़कों पर रफ्तार भरती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.