Move to Jagran APP

Delhi: एक हजार NGO तैयार करेंगे समृद्ध भारत का रोडमैप, मोहन भागवत रहेंगे मौजूद; जयपुर में होगा आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) स्वावलंबी और समृद्ध भारत का रोडमैप तैयार करेंगे। राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा जयपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा संगम का आयोजन किया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunPublished: Wed, 22 Mar 2023 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 11:23 PM (IST)
Delhi: एक हजार NGO तैयार करेंगे समृद्ध भारत का रोडमैप, मोहन भागवत रहेंगे मौजूद; जयपुर में होगा आयोजन
एक हजार NGO तैयार करेंगे समृद्ध भारत का रोडमैप, मोहन भागवत रहेंगे मौजूद; जयपुर में होगा आयोजन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत की मौजूदगी में विभिन्न राज्यों से एक हजार से अधिक स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) स्वावलंबी और समृद्ध भारत का रोडमैप तैयार करेंगे। राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा जयपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। सात अप्रैल से होने वाले इस आयोजन में एक हजार से अधिक स्वयंसेवी संगठनों के चार हजार से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

loksabha election banner

सेवा भारती के पदाधिकारियों के मुताबिक, यह एनजीओ के अब तक का बड़ा जुटान होगा। इसके पहले उसके द्वारा दो बार सेवा संगम का आयोजन किया गया था, जिसमें वर्ष 2015 में अधिकतम 3,500 प्रतिनिधि साथ आए थे। उसके पहले वर्ष 2010 में आयोजित पहले सेवा संगम में 980 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

इस आयोजन का समापन सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के उद्बोधन से होगा। विशेष बात कि देश में एनजीओ संचालन में वामपंथी विचारधारा का प्रभुत्व माना जाता रहा है, लेकिन अब संघ का आनुषांगिक संगठन इस क्षेत्र में भी गहरी पैठ बना रहा है।

खासकर कोरोना काल में निस्वार्थ सेवा कार्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकृष्ट किया। इस संगम के जरिये अमीर-गरीब व शहर-ग्रामीण सबको मिलकर राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया जाएगा।

उत्कृष्ट एनजीओ दिखाएंगे मार्गराष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक ने बताया कि कुल तीन सत्र होंगे, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सामाजिक व आपदा जैसे आयाम को लेकर उक्त क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की चर्चा व मंथन होगा।

सभी एक-दूसरे से कुछ सीखेंगे। साथ ही विशेष कार्य वृत्त निवेदन में उत्कृष्ट एनजीओ व स्वयं सहायता समूह अपने उपलब्धियों की प्रस्तुति देने के साथ दूसरे को भी मार्ग दिखाएंगे। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें एनजीओ के कार्यों की जानकारी होगी। स्वयं सहायता समूह के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय सेवा भारती के कार्यों पर एक नजर सेवा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पन्नालाल भंसाली ने बताया कि सेवा भारती देश के 117 जिलों में 12,187 स्वयं सहायता समूह संचालित कर रही है, जिनमें लगभग 1.2 लाख सदस्य हैं। इन समूहों में 2,451 समूह स्वावलंबन के कार्यों में सक्रिय हैं। देश के 55 जिलों में स्वयं सहायता समूह वैभवश्री रचना में संचालित हो रहे हैं। इनमें 27,494 सदस्य हैं। इसी तरह पिछले साल ही 25 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.