Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: आनंद विहार बस अड्डे से पकड़े गए 96 लाख रुपए, एक गिरफ्तार

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2016 03:52 PM (IST)

    दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार बस स्टेशन पर 96 लाख रुपए की नकदी पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक यह रकम दिल्ली से गोरखपुर ले जाई जा रही थी।

    नई दिल्ली [जेएनएन]। कालेधन को रोकने के लिए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने के फैसले का असर अब दिखने लगा है। पुलिस ने आनंद विहार बस स्टेशन पर 96 लाख रुपए की नकदी पकड़ी है। पुलिस के मुताबिक यह रकम दिल्ली से गोरखपुर ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कररकम को सीज कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी द्वारा 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने के ऐलान से ब्लैक मनी वाले के होश उड़ गए है। उनको समझ नहीं आ रहा है कि ये पैसा कैसे बदलाएं। सभी ब्लैक को व्हाइट कराने की फिराक में लगे है। वही दूसरी ओर आम जनता काफी परेशान है। लंबी-लंबी लाइनों में लगे रहने के बाद भी उनके हाथ निराशा लग रही है।

    जानिए, बैंक से 20 हजार रुपये घर ले जाने में इन जनाब का क्यों छूटा पसीना