अस्पताल में हिंसा से बचने के लिए AIIMS के डॉक्टर लेंगे 'सेल्फ डिफेंस' की ट्रेनिंग
दिल्ली में AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आत्मरक्षा की ट्रेनिंग का निर्णय लिया है। इसी महीने से यह ट्रेनिंग शुरू होगी।
नई दिल्ली [जेएनएन]। डॉक्टरों के साथ हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं। मरीज के परिवारवालों द्वारा रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और हमलों के कई मामले हाल ही में सामने आए हैं। इसी के चलते दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने यह निर्णय लिया है।
Resident doctors at Delhi's AIIMS to undergo self defense training in the wake of various incidents of violence against doctors. pic.twitter.com/LM26kgma45
— ANI (@ANI_news) May 3, 2017
हमलों के विरोध में कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी चले गए थे। उनकी हड़ताल में दिल्ली AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी समर्थन दिया था और वे हेलमेट लगाकर अस्पताल आए थे।
यह भी पढ़ें: निठारी कांडः सुरेंद्र कोली ने दिया तर्क, आरी से नहीं कट सकती इंसान की हड्डी
इसी कड़ी में एक कदम आगे बढ़ते हुए अब दिल्ली में AIIMS के रेजिडेंट डॉक्टरों ने आत्मरक्षा की ट्रेनिंग का निर्णय लिया है। इसी महीने से यह ट्रेनिंग शुरू होगी। AIIMS की रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि 15 मई से रेजिडेंट डॉक्टरों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।
We'll start training from 15 May, under professionals with black belt in taekwondo: Dr.Vijay Kumar, Pres Resident Doctors' Association AIIMS pic.twitter.com/zK00U2ZQsM— ANI (@ANI_news) May 3, 2017