Move to Jagran APP

Republic Day Traffic Alert: दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कई रास्ते रहेंगे बंद, रूट देखकर ही बनाए यात्रा की योजना

Republic Day Traffic Diversion गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कई दिल्ली के कई इलाकों में ट्राफिक डायवर्टेड रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक परेड के रास्तों से दूर रहने की सलाह दी है।

By Dhananjai MishraEdited By: Abhi MalviyaPublished: Wed, 25 Jan 2023 08:37 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 08:06 AM (IST)
Republic Day Traffic Alert: दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर कई रास्ते रहेंगे बंद, रूट देखकर ही बनाए यात्रा की योजना
गणतंत्र दिवस समारोह गुरुवार को कर्तव्यपथ पर आयोजित होगा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह गुरुवार को कर्तव्यपथ पर आयोजित होगा। इसकी परेड सुबह विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्यपथ, सी हेक्सागन, नेताजी सुभाष की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पहुंचेगी। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यातायात पुलिस ने लोगों से गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक परेड के रास्तों से दूर रहने की सलाह दी है।

loksabha election banner

विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्यपथ पर बुधवार शाम छह बजे से परेड की समाप्ति तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर बुधवार रात 11 बजे से परेड की समाप्ति तक कर्तव्यपथ की तरफ यातायात की अनुमति नहीं होगी। सी-हेक्सागन-इंडिया गेट गुरुवार सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।

गुरुवार सुबह 10 बजे से तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं से यातायात निकलने की अनुमति नहीं होगी। परेड के आवागमन के आधार पर ही यातायात को मुड़ने की अनुमति दी जाएगी।

इन मार्गों का करें इस्तेमाल

उत्तर-दक्षिण के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आइपी , फ्लाइओवर, राजघाट, रिंग रोड। सफदरजंग मदरसा से लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग। पूर्व से पश्चिम जाने के लिए। रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग, रिंग रोड, बुलवर्ड रोड, बर्फखाना चौक, रानी झांसी फ्लाइओवर, फैज रोड,वंदे मातरम मार्ग,शंकर रोड।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए दक्षिण दिल्ली से धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुईयां रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड। पूर्वी दिल्ली से आइएसबीटी ब्रिज होते हुए बुलवर्ड रोड, रानी झांसी फ्लाइओवर, झंडेवालान, डीबीजी रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंज। वहीं पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, छत्ता रेल, कोडिया पुल से रेलवे स्टेशन।

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade: कर्तव्य पथ पर NCC की परेड में हिस्सा लेगी रवि किशन की बेटी, सासंद ने कहा- ये गर्व की बात

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2023: कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखेगी BSF ऊंट दस्ते की महिला टुकड़ी, जानें और क्या होगा खास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.