Move to Jagran APP

Republic Day 2023: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Republic Day 2023 आज भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। साथ ही केजरीवाल ने लोगों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

By Jagran NewsEdited By: Shyamji TiwariPublished: Thu, 26 Jan 2023 11:13 AM (IST)Updated: Thu, 26 Jan 2023 11:13 AM (IST)
Republic Day 2023: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आज गणतंत्र दिवस की परेड हो रही है। आज भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों में तिरंगा झंडा फराया गया है।

loksabha election banner

सीएम केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर CRPF के जवानों, परिवार एवं सभी सहयोगियों के साथ तिरंगा फहराया। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।

दिल्ली एलजी ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली एलजी की तरफ से ट्वीट करके कहा गया कि भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली और देश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को मेरा नमन।

उन्होंने आगे कहा कि आइए, हम अपने संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों और प्रणालियों के पोषण, सुरक्षा और मजबूती के लिए खुद को फिर से समर्पित करें, और एक मजबूत, शांतिपूर्ण और शक्ति सम्पन्न भारत बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।

इसके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे गौरवमय तिरंगे को सलामी, व उन लाखों देशभक्तों को नमन जिनकी दशकों की क्रांति ने देश को आज़ाद कर इस गौरवमयी लोकतंत्र की स्थापना को मुमकिम बनाया। 

डिप्टी सीएम ने भी फहराया तिरंगा

मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारत गणतंत्र तिरंगे के नीचे खड़े उन करोड़ो लोगो के पराक्रम से बना है,जिन्होंने हमारे तिरंगे की शान में अपना सर्वस्व कुर्बान किया। गणतंत्र दिवस पर हमारी आन-बान-शान इस तिरंगे को हम सबका सलाम। प्रण लेते है हमेशा तिरंगे के साये मे खड़े हर देशवासी की बेहतरी के लिए काम करेंगे।

यह भी पढ़ेंRepublic Day 2023: VVIP कल्चर खत्म! परेड में सबसे आगे बैठे रिक्शेवाले और सब्जी विक्रेता

यह भी पढ़ें- Republic Day 2023: आज दुनिया देखेगी भारत के हथियारों की ताकत, कर्तव्य पथ से दिया जाएगा देश की समृद्धि का संदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.