Move to Jagran APP

NDMC के हजारों कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, सोमवार को खाते में आ जाएगा 2 महीने का वेतन

वेतन जारी करने की घोषणा के बीच NDMC के महापौर जय प्रकाश ने वेतन के मुद्दे को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि निगम अपने संसाधनों से कर्मचारियों को समय से वेतन देने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 02:26 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 02:26 PM (IST)
NDMC के हजारों कर्मचारियों के लिए राहत की खबर, सोमवार को खाते में आ जाएगा 2 महीने का वेतन
सोमवार को सभी के खाते में वेतन आ जाएगा।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के राहत भरी खबर आई है।उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने सफाई कर्मचारियों के लिए 2 महीने का वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं। महापौर जय प्रकाश ने बताया कि निगम ने सफाई कर्मचारियों का नवंबर और दिसंबर माह तक का वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं। अब सोमवार को सभी के खाते में वेतन आ जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम में कार्यरत नर्सों, शिक्षकों और सी व डी श्रेणी के कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था भी कर दी गई है और जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

वेतन जारी करने की घोषणा के बीच NDMC के महापौर जय प्रकाश ने वेतन के मुद्दे को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि निगम अपने संसाधनों से कर्मचारियों को समय से वेतन देने का हर संभव प्रयास कर रहा है। महापौर ने यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार ने जिस 938 करोड़ के फंड को जारी करने का एलान किया था, अभी तक वह नहीं आया है।

हड़ताल पर अड़े कर्मचारी

सफाई कर्मचारियों का दो माह का बकाया वेतन जारी होने के बाद निगम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कर्मचारी अब भी हड़ताल पर अड़े हुए हैं। कन्फेडेरेशन आफ एमसीडी एंपलाइज यूनियंस के संयोजक एपी खान ने कहा कि इस बार हम आर-पास की लड़ाई के लिए उतरे हैं। कर्मचारियों को पूरे बकाया वेतन का भुगतान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन जारी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एपी खान ने कहा कि निगम प्रशासन कर्मचारियों में फूट डालने का प्रयास कर रहा है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए डरा और धमका भी रहे हैं। वहीं, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते दिल्ली में जगह-जगह गंदगी पसर गई है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.