Move to Jagran APP

मथुरा रोड पर बंद हुई सरिता विहार व आली गांव की रेडलाइट, सरिता विहार से फरीदाबाद तक का मार्ग हुआ सिग्नल फ्री

दो दिन के ट्रायल के दौरान फिलहाल फरीदाबाद-दिल्ली-नोएडा आने जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिली है। ये दोनों रेडलाइट बंद हो जाने से अब सरिता विहार से फरीदाबाद तक का मार्ग सिग्नल फ्री हो गया है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 11:20 AM (IST)
मथुरा रोड पर बंद हुई सरिता विहार व आली गांव की रेडलाइट, सरिता विहार से फरीदाबाद तक का मार्ग हुआ सिग्नल फ्री
अब इस मार्ग पर यातायात सुगम होने की उम्मीद बढ़ गई है।

नई दिल्ली [अरविंद कुमार द्विवेदी]। दक्षिण दिल्ली स्थित मथुरा रोड पर सरिता विहार से लेकर बदरपुर तक लगने वाले जाम से लोगों को जल्द राहत मिल जाने की उम्मीद है। इस मार्ग पर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने सरिता विहार मेट्रो स्टेशन के पास मदनपुर खादर गांव व आली गांव के सामने वाली रेडलाइट को बंद कर यू-टर्न की व्यवस्था की है। रविवार से इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। ट्रायल के बाद दोनों रेडलाइट को पक्का डिवाइडर बनाकर बंद कर दिया जाएगा। दो दिन के ट्रायल के दौरान फिलहाल फरीदाबाद-दिल्ली-नोएडा आने जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिली है। ये दोनों रेडलाइट बंद हो जाने से अब सरिता विहार से फरीदाबाद तक का मार्ग सिग्नल फ्री हो गया है। स्थानीय लोग बदरपुर व सरिता विहार फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर आ-जा सकेंगे।

loksabha election banner

फ्लाईओवरों के नीचे से लेना होगा यू-टर्न

इन दोनों रेडलाइट को बंद कर देने के बाद अब आली गांव व मदनपुर खादर गांव समेत आसपास के स्थानीय यातायात को एक तरफ बदरपुर फ्लाईओवर तो दूसरी ओर सरिता विहार फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेने की सुविधा दी गई है। ये यू-टर्न बने तो पहले से थे, लेकिन दोनों रेडलाइट खुली होने के कारण लोग इनका इस्तेमाल नहीं करते थे। अब लोगों ने इनका इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इन दोनों ही रेडलाइट पर फुट ओवरब्रिज भी बने हैं, जिससे होकर पैदल यात्री सड़क पार करते हैं। इसलिए अब इस मार्ग पर यातायात सुगम होने की उम्मीद बढ़ गई है।

इसलिए बंद की गई रेडलाइट

दरअसल, यहां स्थित मोहन एस्टेट में कई फैक्टि्रयां व कंपनियों के आफिस हैं। इनमें काम करने वाले हजारों लोग आली गांव व मदनपुर खादर गांव में रहते हैं। आगरा कैनाल पर बने लोहिया पुल होते हुए फरीदाबाद आने-जाने के लिए भी बाइक व साइकिल सवार लोग शार्टकट के रूप में यही रास्ता अपनाते हैं। इन गांवों से मथुरा रोड आते समय टी-प्वाइंट बनता है। यहां पर सुबह-शाम हजारों साइकिल, बाइक सवार मोहन एस्टेट जाते हैं, जिस कारण जाम लगता है। शाम को यहां कई फैक्ट्रियों में एक साथ छुट्टी होने पर हजारों बाइक व साइकिल चालक आली गांव रेडलाइट से ही उल्टी दिशा में सड़क पार करके आली गांव, मदनपुर खादर व फरीदाबाद की ओर जाते थे। इससे यहां जाम लग जाता था।

इसलिए है यातायात का अधिक दबाव

मथुरा रोड दिल्ली के मोहन एस्टेट व ओखला के अलावा नोएडा और फरीदाबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को जाने के लिए प्रमुख मार्ग है। रोजाना लाखों कामगार इस मार्ग से आते-जाते हैं, इसलिए इस पर सुबह आठ बजे से लेकर रात 10 बजे तक यातायात का भारी दबाव रहता है। इसके अलावा यह मध्य व लुटियंस दिल्ली, निजामुद्दीन और इंडिया गेट जाने का भी मार्ग है। इस कारण इस पर दिन भर यातायात का भारी दबाव रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.