Move to Jagran APP

भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में रेड अलर्ट; जानें- अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है और 2-3 दिनों तक लू के प्रकोप की भी संभावना बरकरार है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 10 Jun 2019 07:57 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 07:57 AM (IST)
भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में रेड अलर्ट; जानें- अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से तप रहा उत्तर भारत, दिल्ली में रेड अलर्ट; जानें- अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update: एक सप्ताह की देरी से ही सही आखिरकार केरल में मानसून पहुंच ही गया। केरल के कई इलाकों में बारिश होने का सिलासिला जारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है, खासकर दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान,  पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ लू का कहर ज्यादा है।। भारतीय मौसम विभाग ( Indian Meteorological Department,) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है और 2-3 दिनों तक लू के प्रकोप की भी संभावना बरकरार है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का यही हाल रहा तो दिल्ली में एक बार फिर एनसीआर में भी रेड अलर्ड जारी हो सकता है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की आशंका है। भीषण गर्मी की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट घोषित किया है। लिहाजा, लोगों को गर्मी की मार से बचकर रहना होगा। बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए भी दिल्ली में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तापमान लगातार दो दिन के दौरान 45 डिग्री सेल्सियस रहने पर लू की स्थिति घोषित की जाती है और इसी के साथ लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर लू माना जाता है। 

वहीं, इससे पहले रविवार को मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली में गर्मी के तेवर फिर तीखे हो गए हैं। रविवार को भी दिन चढ़ने के साथ गर्मी में इजाफा होने लगा। दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग के सफदरजंग केंद्र में 2014 के बाद पहली बार नौ जून के दिन इतना तापमान रिकार्ड किया गया। दूसरी तरफ पालम में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 44.2, रिज में 44.9, आयानगर में 46.2, जफरपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

रविवार (9 जून) को एक बार फिर तापमान ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 44 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो गए। तापमान में बढ़ोतरी के कारण रविवार को दिल्ली में औरेंज अलर्ट जारी किया गया।रविवार को दिल्ली के पालम और आयानगर मानक केंद्र पर अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, जाफरपुर केंद्र पर अधिकतम पारा 45.6 डिग्री, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स केंद्र पर 45.5 डिग्री, रिज केंद्र पर 44.9 डिग्री, मुंगेशपुर और नजफगढ़ केंद्र पर 44.4 डिग्री और लोधी रोड मानक केंद्र पर 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की ओर से आने वाली हवा से दिल्ली की हवा फिर खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 239 रहा। शाम छह बजे हवा में प्रदूषक तत्व पीएम 10 की मात्र 271 व पीएम 2.5 की 104 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। इसे खराब श्रेणी में रखा जाता है।

लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु में तेजी से आगे बढ़ रहा है मानसून
उधर, भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अब लक्षद्वीप, केरल और तमिलनाडु में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे में यानी मंगलवार तक पूवरेत्तर राज्यों में भी मानसून के बेहतरीन हालात बन गए हैं।

सरकारी मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पूर्वी और पूर्वी मध्य अरब सागर के अलावा लक्षद्वीप में चक्रवाती तूफान आने के हालात बन रहे हैं। इन इलाकों में हवा का निम्न दबाव है। यह दबाव आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। अगले 48 घंटे में यह दबाव और बढ़ सकता है।

मानसून मंगलवार तक समूची बंगाल की खाड़ी को भी घेर लेगा। इसलिए मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है। हालांकि केरल में मछुआरों को 52 दिनों के लिए समुद्र में 12 नाटिकल माइल से दूर जाने से रोका गया है। ताकि मछलियों के ब्रीडिंग सीजन में उन्हें कोई नुकसान न हो। इस आदेश को नहीं मानने वालों को 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

नासिक में प्री-मानसून बारिश में वृद्धा की मौत
महाराष्ट्र के नासिक में आंधी के साथ आई प्री-मानसून बरसात ने एक वृद्धा की जान ले ली और तीन अन्य घायल हो गए। नासिक शहर में कई स्थानों पर तेज आंधी के चलते पेड़ भी उखड़ कर गिर गए। लिहाजा, विभिन्न स्थानों पर शनिवार की शाम से ही पांच घंटे बिजली गुल रही। पुलिस के मुताबिक नासिक के वडाला में आंधी के दौरान एक टिन की छत गिरने से एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका के परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि येओला कस्बे में तेज प्री-मानसून बारिश के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.