Move to Jagran APP

International Women's Day 2021: महिला दिवस को लेकर पढ़िये- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा बयान

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा है कि सिर्फ एक ही दिन महिलाओं के सम्मान का कोई औचित्य नहीं है। एक महिला का संघर्ष एक दिन तक ही सीमित नहीं होता। उसे हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाएं हर दिन सम्मान पाने की अधिकारी हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 08:08 AM (IST)
International Women's Day 2021: महिला दिवस को लेकर पढ़िये- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बड़ा बयान
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आगामी 8 मार्च को देश के साथ पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने बड़ा और अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक ही दिन महिलाओं के सम्मान का कोई औचित्य नहीं है। एक महिला का संघर्ष एक दिन तक ही सीमित नहीं होता। उसे हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाएं हर दिन सम्मान पाने की अधिकारी हैं। यह बात केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भारतीय जन संचार संस्थान (आइआइएमसी) की तरफ से आयोजित ‘शुक्रवार संवाद’ कार्यक्रम में कही। इस दौरान आइआइएमसी के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि स्त्री, शक्ति का ही रूप है। कोई पुरुष अगर सफल है,तो उसका आधार नारी ही है।

loksabha election banner

देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान: ईरानी

जब हम घर से बाहर निकलकर सफल हुई महिलाओं के लिए खुश होते हैं, तो हमें उन महिलाओं की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए, जो अपनी मर्जी से घर रहना पसंद करती हैं। भारत के विकास में उन महिलाओं का भी अहम योगदान है।  उन्होंने कहा कि जब भी हम स्त्री शक्ति की बात करते हैं, तो सिर्फ संसद में सेवा दे रही महिलाओं की बात होती है। लेकिन, हमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को भी याद रखना चाहिए।

वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक, स्मृति ईरानी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को अमेठी जा रही हैं। वह यहां पर तिलोई व अमेठी में कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ अमेठी में चल रही रामकथा में भी शिरकत करेंगीं। बताया जा रहा है कि वह अमेठी शहर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में डायट समेत कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर अमेठी में जीत हासिल की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.