पत्नी के आशिक को खत्म करने पति ने बुलाई दो महिला, फिर रची ऐसी साजिश की पुलिस भी रह गई दंग
रमजानपुर में पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में पति ने होमगार्ड को मौत के घाट उतारने के लिए दो महिलाओं को स्वास्थ्य कर्मी बनाकर उसके घर भेजा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रिश्ते में विश्वास खत्म हो जाने पर लोग कैसे-कैसे खेल रच डालते हैं इसका अंदाज लगा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही हुआ है बाहरी दिल्ली के गांव रमजानपुर में। यहां पति को पत्नी के चरित्र पर शक था जिस कारण उसने ऐसा खेल रचा कि आप भी हैरान रह जाएंगे। पति ने उसके कथित प्रेमी को मौत की नींद सुलाने के लिए दो महिलाओं से ही संपर्क किया जो इस खेल को अंजाम देती। आइए पढ़ते हैं क्राइम की वह स्टोरी जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते तार-तार हो गए।
अवैध संबंध का था शक
इसके बाद गांव रमजानपुर में पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में पति ने होमगार्ड को मौत के घाट उतारने के लिए दो महिलाओं को स्वास्थ्य कर्मी बनाकर उसके घर भेजा। इसके बाद दवा खिलाने की बात कहकर होमगार्ड के परिवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग गईं।
बेचैनी पर परिवार हुआ अस्पताल में भर्ती
इसके बाद बेचैनी होने पर परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। होमगार्ड और असका परिवार अभी सुरक्षित हैं। वहीं, अलीपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले को सुलझाते हुए मुख्य आरोपित और उसकी दोनों महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महिलाएं समयपुर गांव स्थित झुग्गी की रहने वाली हैं और आरोपित में इस घटना को अंजाम देने के लिए दोनों को दस हजार रुपये दिए थे।