Move to Jagran APP

Monsoon 2022: बारिश थमते ही सताने लगी गर्मी, कब मिलेगी राहत? यह जानने के लिए पढ़िये IMD की भविष्यवाणी

दिल्ली-एनसीआर में पिछले काफी समय से कभी हल्की तो कभी मध्यम स्तर की बारिश का दौर चल रहा था जो अब थम गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आगामी एक-दो दिन के दौरान फिर बारिश शुरू हो सकती है।

By Jp YadavEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 06:50 AM (IST)
Monsoon 2022: बारिश थमते ही सताने लगी गर्मी, कब मिलेगी राहत? यह जानने के लिए पढ़िये IMD की भविष्यवाणी
Monsoon 2022: बारिश थमते ही सताने लगी गर्मी, कब मिलेगी राहत? यह जानने के लिए पढ़िये IMD की भविष्यवाणी

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। वर्षा थमते ही देश की राजधानी दिल्ली में उमस और तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का ताजा पूर्वानुमान है कि अभी अगले एक-दो दिन और ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। उमस में और वृद्धि हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं, इससे पहले मंगलवार को दिन चढ़ने के साथ साथ धूप काफी तेज होती गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ सबसे गर्म इलाका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पश्चिमी और पूर्वोत्तर जिले के अलावा अन्य सभी जिलों में मानसून के मौजूदा मौसम में अब तक सामान्य वर्षा दर्ज की गई है।

यह जानकारी मौसम विभाग (आइएमडी) ने दी है। एक जून को मानसून ने दस्तक दी थी। तब से औसतन 283.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 300.8 मिलीमीटर वर्षा होती है। पूर्वी दिल्ली में अब तक सामान्य 368.2 मिलीमीटर के मुकाबले 62 प्रतिशत अधिक 595.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वोत्तर दिल्ली में सामान्य 368.2 मिलीमीटर के मुकाबले 211 मिलीमीटर वर्षा हुई।

पश्चिमी दिल्ली में 332.4 मिलीमीटर औसतन वर्षा के मुकाबले केवल 194.4 मीटर वर्षा दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में सामान्य 368.2 मिलीमीटर के मुकाबले 344.7 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मध्य दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में क्रमश: 383.4 मिलीमीटर और 344.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। नई दिल्ली और उत्तरी दिल्ली में क्रमश: 343.8 मिलीमीटर और 307.5 मिलीमीटर वर्षा हुई। राष्ट्रीय राजधानी में जून में अपेक्षाकृत 67 प्रतिशत कम वर्षा हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.