Move to Jagran APP

JNU का नाम बदलने पर रोचक जंग : भाजपा नेता की मांग 'नाम बदलो' ABVP ने कहा- जरूरत नहीं

जेएनयू का नाम बदलने को लेकर इस बार यह जंग थोड़ी अधिक रोचक हो गई है क्योंकि केरल के भाजपा नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुर अलग-अलग हैं। वहीं कांग्रेस इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 01:39 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 02:47 PM (IST)
JNU का नाम बदलने पर रोचक जंग : भाजपा नेता की मांग 'नाम बदलो' ABVP ने कहा- जरूरत नहीं
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [संजीव कुमार मिश्र]। देश-दुनिया के नामी शिक्षण संस्थानों में शुमार जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलने को लेकर एक बार फिर जंग छिड़ गई है। इस बार यह जंग थोड़ी अधिक रोचक हो गई है, क्योंकि केरल के भाजपा नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सुर अलग-अलग हैं। वहीं, कांग्रेस इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। 

loksabha election banner

ऐसे शुरू हुआ विवाद

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय  महासचिव सीटी रवि ने मांग की है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का  नाम बदल कर स्वामी विवेकानंद किया जाना चाहिए। यह मांग पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जेएनयू में स्वामी विवेकांनद की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आई है। वहीं, कांग्रेस ने इस मांग के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

ट्वीट कर भाजपा नेता ने उठाई मांग

पिछले दिनों गोवा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के प्रभारी बनाए गए भारतीय जनता पार्टी के महासचिव सीटी रवि ने मांग की है कि  जेएनयू का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा जाए। इस मांग मद्देनजर सीटी रवि ने ट्वीट किया है- ‘स्वामी विवेकानंद भारत की विचारधार के लिए खड़े हुए थे और उनके दर्शन और मूल्य भारत की ताकत को दर्शाते हैं। यह सही है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय कर दिया जाए। भारत के देशभक्त संत का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

Lockdown in Delhi: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों में लग सकता है लॉकडाउन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.