Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi News: आश्रम के 89 साल के बाबा पर शिष्या ने लगाया रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Updated: Sat, 21 Dec 2024 11:37 PM (IST)

    Delhi Crime News उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 वर्षीय महंत पर अपनी शिष्या से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महंत ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    आश्रम के 89 साल के बाबा पर शिष्या ने लगाया रेप का आरोप, मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 वर्षीय महंत पर अपनी शिष्या से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। तिमारपुर के लखनऊ रोड स्थित कबीर मंदिर के महंत राम दास के खिलाफ 13 दिसंबर को दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि इस संबंध में दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में 51 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तिमारपुर में कबीर विज्ञान आश्रम द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत दास ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उसके साथ दुष्कर्म किया। दास तिमारपुर में सतगुरु कबीर मंदिर प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं।

    इस बीच, दास ने पीड़िता और पांच अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवैध तरीकों से आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की थी। पुलिस दोनों की शिकायत पर मामले की जांच चल रही है।

    महिला का दावा, बातचीत का है रिकॉर्ड

    महिला का दावा है कि वह गुरु की हरकत से हैरान थीं। वह किसी को कुछ बता भी नहीं पा रही थीं, क्योंकि लोगों का गुरुओं से भरोसा उठ जाता। फिर महिला ने काल कर गुरु से बातचीत की और उनकी बातचीत को रिकार्ड भी किया, जो सबूत के तौर पर पुलिस को दिए हैं।

    वह कुछ दिन बाद गुरु के पास गई तो उसे वहां गुरु ने साधू बनकर उनके साथ रहकर उन्हें खुश रखने की बात कही। महिला ने इनकार किया तो गुरु ने उन्हें अपने रिश्तेदारों से बाहर निकलवा दिया। इसके बाद महिला ने ट्रस्ट के लोगों को आपबीती बताई।