Move to Jagran APP

कांग्रेस को बसपा की बैसाखी की जरूरत नहीं, लोगों को पार्टी पर है यकीन: सुरजेवाला

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस को बसपा की बैसाखियों की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार ने दक्षिण हरियाणा के लोगों के साथ न्याय नहीं किया। लोगों को कांग्रेस पर यकीन है।

By Edited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 07:33 PM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 09:32 PM (IST)
कांग्रेस को बसपा की बैसाखी की जरूरत नहीं, लोगों को पार्टी पर है यकीन: सुरजेवाला
कांग्रेस को बसपा की बैसाखी की जरूरत नहीं, लोगों को पार्टी पर है यकीन: सुरजेवाला

गुरुग्राम [जेएनएन]। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस को बसपा की बैसाखियों की जरूरत नहीं है। अनुसूचित वर्ग से जुड़े लोगों की संरक्षक कांग्रेस पार्टी पहले से रही है और आगे भी रहेगी। सुरजेवाला ने कहा भी भाजपा सरकार ने दक्षिण हरियाणा के लोगों के साथ न्याय नहीं किया। लोगों को कांग्रेस पर यकीन है।

loksabha election banner

सभी वर्गों को धोखा दिया

सुरजेवाला रविवार को पटौदी में कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह द्वारा आयोजित परिवर्तन रैली में बोल रहे थे। उन्होंने मंच से भाजपा पर जमकर प्रहार किया। कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों को धोखा दिया है। दक्षिणी हरियाणा के लोगों ने सारी सीटें भाजपा की झोली में डाल सरकार बनवाई लेकिन न तो उन्हें चौधर मिली, न पर्याप्त बिजली पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं।

परेशानियों का अंबार 

कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री दक्षिणी हरियाणा से हैं परंतु फिर भी क्षेत्र शिक्षा में पिछड़ गया। जनस्वास्थ्य मंत्री दक्षिणी हरियाणा के हैं परंतु फिर भी क्षेत्र पानी को तरस रहा है। पटौदी क्षेत्र को डार्क जोन घोषित करने से किसान न नलकूप लगा पा रहे हैं और न ही पुराने नलकूप फेल होने पर नया कुआं खोद पा रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री इस क्षेत्र की साढ़े चार लाख एकड़ भूमि पर मिलेनियम सिटी बनाने की बात कर रहे हैं जिसमें बेइंतहा पानी खर्च होगा।

योजनाओं पर अमल होगा

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने 14 उद्योगपतियों का 2,83,000 करोड़ का कर्जा तो माफ कर दिया लेकिन किसानों एवं गरीबों का कर्जा माफ करने को वह तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा एसवाईएल के लिए कांग्रेस ने लड़ाई लड़ी है। इनेलो तो अमूमन इसके विरोध में रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कई योजनाएं भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल दी हैं। कांग्रेस सरकार बनते ही योजनाओं पर अमल होगा।

राहल गांधी को बताया भावी पीएम 

मंच से ही उन्होंने राव अर्जुन सिंह की भी जमकर सरहाना की। रैली के आयोजक राव अर्जुन सिंह ने कहा कि पटौदी क्षेत्र स्वर्गीय राव बीरेंद्र सिंह के रामपुरा हाउस का गढ़ रहा है, परंतु राव इंद्रजीत सिंह लोगों से दूर हो गए हैं। इसलिए अब रामपुरा हाउस की युवा पीढ़ी मैदान में आई है ताकि लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज चंडीगढ़ एवं दिल्ली तक पहुंचाई जा सके। जनसभा में उन्होंने राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री एवं रणदीप सुरजेवाला को हरियाणा का भावी मुख्यमंत्री बताया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.