विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची के स्केच आर्टिस्ट का गंदा काम, पहले फालोअर्स के दम पर दोस्ती फिर चलता था अश्लील फोटो का खेल

By Dhananjai MishraEdited By: Prateek Kumar
Published: Thu, 22 Sep 2022 09:28 PM (IST)

इंस्टाग्राम पर युवतियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने के मामले में उत्तरी जिले के साइबर सेल थाना ...और पढ़ें

उत्तरी जिला पुलिस ने आरोपित मोहम्मद तंजीम अहमद को जामा मस्जिद इलाके से गिरफ्तार किया
उत्तरी जिला पुलिस ने आरोपित मोहम्मद तंजीम अहमद को जामा मस्जिद इलाके से गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। इंस्टाग्राम पर युवतियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने के मामले में उत्तरी जिले के साइबर सेल थाना पुलिस ने एक स्केच कलाकार को गिरफ्तार किया है। आरोपित मोहम्मद तंजीम अहमद झारखंड के रांची का रहने वाला है। हाल फिलहाल में उसकी जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष (जैव प्रौद्योगिकी) में प्रवेश प्रक्रियाधीन है। आरोपित के माेबाइल की जांच करने पर पुलिस को उसमें आठ से 10 युवतियों की अश्लील फोटो और वीडियो मिले हैं।

डीयू की छात्रा की शिकायत पर खुला मामला

उत्तरी जिले के डीसीपी सागर सिंह कलसी के मुताबिक, डीयू के एक प्रतिष्ठित कालेज की 19 वर्षीय छात्रा ने शिकायत में बताया कि तंजीम अहमद नाम के लड़के के साथ वह आनलाइन रिश्ते में थी। दोनों फरवरी 2022 में इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए थे। वह तंजीम की स्केच की कला और इंस्टाग्राम पर फालोअर्स की बड़ी संख्या से प्रभावित हुई। दोनों एक दूसरे से बातें करने लगे। कुछ दिन बाद तंजीम की जिद पर छात्रा ने अपनी निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर उसे साझा कर दी।

आरोपित के मोबाइल से सामने आई असलियत

कुछ दिन बाद छात्रा आरोपित से पहली बार मिली। इस दौरान छात्रा ने चुपके से आरोपित के मोबाइल को देखा तो उसमें उसकी निजी तस्वीरें और कई अन्य युवतियों की निजी तस्वीरें और वीडियो मिले। यह सारी तस्वीरें और वीडियो गूगल ड्राइव में सुरक्षित रखी गई थी। ऐसे में छात्रा ने उसके साथ अपनी दोस्ती ताेड़ ली, इससे नाराज होकर आरोपित ने छात्रा की तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया।

गठित की गई पुलिस टीम

मामले की जांच के लिए एसएचओ पवन तोमर की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में एसआइ गुमान, हवलदार सुनीता, आदेश, उमेश की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपित के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन निकाली। इस आधार पर बुधवार को उसे जामा मस्जिद इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह युवतियों को इंस्टाग्राम पर फुसलाया करता था क्योंकि उसके फालोअर्स की संख्या अच्छी थी। इसके बाद वह उनके साथ आनलाइन संबंध स्थापित करता। इसके बाद युवतियों की निजी तस्वीरें लेकर उसका लाभ उठाया करता था।