Move to Jagran APP

Delhi Politics: बिधूडी का आप पर हमला, कहा 3500 जगह जलाया कूड़ा, NGT करें कार्रवाई

Delhi Politicsआनंद विहार अलीपुर अशोक विहार आइटीओ जहांगीरपुरी द्वारका नेहरू नगर पटपड़गंज विवेक विहार पूसा आरके पुरम शादीपुर और वजीरपुर में एक्यूआइ खराब श्रेणी में रहा। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली में एक अक्टूबर से ग्रेप लागू है।

By Santosh Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar ChauhanPublished: Wed, 05 Oct 2022 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 07:38 PM (IST)
Delhi Politics: बिधूडी का आप पर हमला, कहा 3500 जगह जलाया कूड़ा, NGT करें कार्रवाई
Delhi Politics:आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के नाम पर राजधानी में 35 सौ स्थानों पर कूड़ा जलाया है।

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Politics:भाजपा ने आरोप लगाया है कि मंलवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह कूड़ा जलाने से दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूडी ने कहा कि वायु प्रदूषण रोकने के लिए ग्रेप लागू है। इसका उल्लंघन कर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के नाम पर राजधानी में 35 सौ स्थानों पर कूड़ा जलाया है। उन्होंने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण जागरण (एनजीटी) से आप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कूड़ा जलाए जाने से बुधवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) खराब श्रेणी के बहुत नजदीक पहुंच गया। आनंद विहार, अलीपुर, अशोक विहार, आइटीओ, जहांगीरपुरी, द्वारका, नेहरू नगर, पटपड़गंज, विवेक विहार, पूसा, आरके पुरम, शादीपुर और वजीरपुर में एक्यूआइ खराब श्रेणी में रहा। उन्होंने कहा कि राजधानी में एक अक्टूबर से ग्रेप लागू है।

इसके तहत कूड़ा जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस बार दशहरे और दिवाली में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन आप नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए पूरी दिल्ली में कूड़ा जालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में किराड़ी में एक स्थान पर कूड़ा जलने के कारण पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने तत्कालीन उत्तरी नगर निगम पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को दिया था। अब उनकी पार्टी के लोग कूड़ा जला रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि वह अपनी पार्टी पर कितना जुर्माना लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप के खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.