Move to Jagran APP

MCD By Election Result 2021: बाहरी दिल्ली से जीते रामचंद्र तो पूर्वी दिल्ली में हार गए सिया राम

MCD By Election Result 2021 दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की पांचों सीटों के नतीजों पर गौर करें तो कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। एक तरफ बाहरी दिल्ली के वार्ड से रामचंद्र नाम के प्रत्याशी जीत गए हैं तो वहीं पूर्वी दिल्ली सीट से सियाराम हार गए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 09:15 AM (IST)
MCD By Election Result 2021: बाहरी दिल्ली से जीते रामचंद्र तो पूर्वी दिल्ली में हार गए सिया राम
रामचंद्र को 14,328 वोट हासिल हुए तो भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल को 11,343 वोट मिले।

नई दिल्ली [आशीष गुप्ता/सोनू राणा]। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर हुए उपचुनाव के नतीजों ने जहां आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए संजीवनी दी है तो भाजपा सभी सीटों पर शिकस्त पाकर सदमे जैसी स्थिति में है। वहीं, कांग्रेस ने चौधरी बांगर वार्ड सीट जीतकर चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं। इस बीच दिल्ली नगर निगम उपचुनाव की पांचों सीटों के नतीजों पर गौर करें तो कई हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। एक तरफ बाहरी दिल्ली के वार्ड से रामचंद्र नाम के प्रत्याशी जीत गए हैं, तो वहीं पूर्वी दिल्ली सीट से सियाराम हार गए हैं।

loksabha election banner

रोहिणी सीट से जीते रामचंद्र

उत्तरी दिल्ली निगम के तहत रोहिणी वार्ड-32 से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रामचंद्र ने धमाकेदार जीत हासिल की है। उन्होंने इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल को करारी शिकस्त दी है। AAP प्रत्याशी रामचंद्र ने  2981 वोटों से यह जीत दर्ज की है। रामचंद्र को 14,328 वोट हासिल हुए तो भाजपा प्रत्याशी राकेश गोयल को 11,343 वोट मिले। इस वार्ड में कांग्रेस की मेमवती बरवाला को 2587 और बसपा के ओमप्रकाश को 2142 वोट मिले हैं।  इससे पहले रामचंद्र आम आदमी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। इन्होंने उपचुनाव बवाना सीट से जीता था।

जानिये- रामचंद्र के बारे में

रामचंद्र पूर्व में भी वर्ष 2017 में हुए उपचुनाव में ही बवाना विधानसभा क्षेत्र से बतौर आप प्रत्याशी विधायक चुने गए थे, लेकिन वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका पत्ता काटकर बसपा से आए पार्षद जय भगवान उपकार को टिकट दे दिया था और उपकार विधायक बनने में सफल भी रहे। ऐसे में उपकार के विधायक बनने के बाद पार्षद की खाली सीट के लिए ही उपचुनाव हुआ है, जिसमें पार्टी ने पूर्व विधायक रामचंद्र को मैदान में उतार दिया। फिर क्या था रामचंद्र ने आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल को निराश न करते हुए इस सीट पर जीत हासिल कर ली।

त्रिलोकपुरी सीट हार गए सियाराम

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार ने कल्याणपुरी से जीत दर्ज की है। कल्याणपुरी में AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत  बड़ी दर्ज कर की। इस चुनाव में उन्हें कुल 14302 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे BJP उम्मीदवार सिया राम को 7259 मिले हैं।

 MCD By Election Result 2021: भाजपा का नहीं खुला खाता, AAP ने जीती चार सीटें; कांग्रेस ने AAP प्रत्याशी का हराया

रिकॉर्ड मतों से जीते कांग्रेस उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की जमानत दर्ज कराने वाली कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में रोचक प्रदर्शन किया है। चौहान बांगर सीट पर जुबैर अहमद 10,642 वोट से जीते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव में कुल 16,203 वोट मिले हैं, वहीं, दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले। वोटों के मामले में दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार जुबैर अहमद ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। 

भाजपा उम्मीदवार को मिले सर्फ 105 वोट

चौहान बांगर सीट पर आम आदमी प्रत्याशी जहां दूसरे स्थान पर रहा तो भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है। भाजपा प्रत्याशी मुहम्मद नाजिर अंसारी ने जहां 105 मत ही हासिल किए तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। 

देखिये पूरी लिस्ट

  1. त्रिलोकपुरी वार्ड से AAP उम्मीदवार विजय कुमार 4986 वोट से जीते।
  2.  शालीमार बाग वार्ड से AAP उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने 2705 वोटों से जीत दर्ज की।
  3.  रोहिणी-C सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते।
  4.  पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद विजयी हुए।
  5. कल्याणपुरी सीट से कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में खाता नहीं खुलने पर पढ़ें भाजपा की पहली प्रतिक्रिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.