विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Rain: रक्षाबंधन पर दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव; देखें तस्वीरें

Published: Sat, 09 Aug 2025 07:14 AM (IST)Updated: Sat, 09 Aug 2025 09:33 AM (IST)

आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली और NCR में सुबह से झमाझम बारिश हो रही ...और पढ़ें

सुबह से ही दिल्ली समेत NCR के कई हिस्सों में हो रही बारिश।
सुबह से ही दिल्ली समेत NCR के कई हिस्सों में हो रही बारिश।

डिजिल डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में भाई-बहन के प्यार रक्षाबंधन के त्योहार की धूम है। वहीं दूसरी ओर सुबह से ही दिल्ली समेत NCR के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है।

जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली परंतु सड़कों पर पानी भर गया है।

फरीदाबाद: सुबह पांच बजे से लगातार वर्षा के चलते घरो में पानी प्रवेश कर गया है। सबसे खराब हालत एनआईटी विधानसभा एरिया में हो गए हैं।

मूसलाधार बारिश के कारण यातायात बाधित हुआ और दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

नोएडा में हो रही है वर्षा

फरीदाबाद सुबह 5 बजे से ही बारिश हो रही है। हालांकि उस समय बूंदाबांदी थी पर बाद में बादलों की तेज गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई।

साइबर सिटी में बदला मौसम का मिजाज

जिससे देखते ही देखते सड़कें तालाब बन गईं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सड़क पर ध्यान से चलें क्योंकि रक्षाबंधन के मौके पर सड़कों पर भीड़ भी होने वाली है। 

बाहरी दिल्ली: किराड़ी के 70 फुटा रोड पर भरा वर्षा का पानी

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।

एनएच 9 पर वर्षा के दौरान हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

किराड़ी 70 फुटा रोड

हालांकि इन सबके बीच बादलों की लुकाछिपी के बीच शुक्रवार को भी धूप निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फरीदाबाद में जारी है वर्षा

न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 77 से 50 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। वर्षा कहीं नहीं हुई।