Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: आज कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, जानें- कब से बढ़ेगी ठंड

Delhi Weather Forecast भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस वजह से कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड में वृद्धि हो सकती है। खास तौर पर 27 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

By JP YadavEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 08:14 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 08:14 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: आज कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश, जानें- कब से बढ़ेगी ठंड
बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने की संभावना है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत है, लेकिन आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना है। राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 3.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट हुई। बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इस दौरान  हवाएं भी चलीं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस वजह से कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे ठंड में वृद्धि हो सकती है। खास तौर पर 27 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। हालांकि इस दौरान दिन में आकाश साफ रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस साल नवंबर में ठंड अधिक पड़ रही है।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार को बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे ठंड भी बढ़ेगी। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। 27 से 29 नवंबर के बीच दिल्ली में भी शीत लहर चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 22.1 व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण भी आने  वालों समय में परेशानी पैदा कर सकता है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में पराली की घटनाओं में काफी कमी आई है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.