विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Forecast: सर्दी बरकार, आज बदलेगा का मौसम का मिजाज, Delhi-NCR में होगी बारिश

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 27 Jan 2020 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 10:18 AM (IST)

Delhi NCR Weather Forecast मौमस विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ताजा भविष्णवाणी के मुताबिक दिल्ली व इससे सटे हरियाणा के कई जिलों में बारिश होगी।

Weather Forecast: सर्दी बरकार, आज बदलेगा का मौसम का मिजाज, Delhi-NCR में होगी बारिश
Weather Forecast: सर्दी बरकार, आज बदलेगा का मौसम का मिजाज, Delhi-NCR में होगी बारिश

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत दर्जनभर शहरों में सप्ताह की शुरुआत ठिठुरन के साथ हुआ। सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान ज्यादातर इलाकों में 8-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं को ज्यादा दिक्कत पेश आई।

वहीं, मौमस विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ताजा भविष्णवाणी के मुताबिक, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण पूर्व दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indira Gandhi International Airport), पालम में सोमवार को बारिश का अनुमान है। इसके अलावा चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक मेहम, झज्जर, फरुखनगर और गुरुग्राम में भी बारिश के आसार हैं। 

वहीं, स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर की साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड व लद्दाख में छिटपुट बारिश हो सकती है। 

इसी के साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार की रात को पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, जिससे कारण मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के दर्जनभर शहरों के साथ पूरे उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी जारी

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से चल रही बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत में कंपकंपी बढ़ गई है। हालांकि, दिनभर धूप निकलती है, लेकिन बर्फीली हवाओं के असर से धूप भी ठंडक से निजात नहीं दिला पा रही है। 

मौसम विज्ञानियों के मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार और बुधवार को होने वाली बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। तेजी से तापमान में इजाफा होगा और ठंड से भी राहत मिलेगी।

दिल्ली चुनाव से जड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक