Move to Jagran APP

रेलवे की स्मार्ट पहल, अब यात्रियों को आने वाले स्टेशनों की मिल जाएगी जानकारी

यात्रियों को सफर के दौरान गाने सुनने को मिलेंगे। वीडियो संदेश भी दिखाए जाएंगे। इस तरह के संदेशों के जरिये यात्रियों को सुरक्षित रेल सफर, स्वच्छता व रेल नियमों की जानकारी दी जाएगी।

By Amit MishraEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:57 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 06:00 AM (IST)
रेलवे की स्मार्ट पहल, अब यात्रियों को आने वाले स्टेशनों की मिल जाएगी जानकारी
रेलवे की स्मार्ट पहल, अब यात्रियों को आने वाले स्टेशनों की मिल जाएगी जानकारी

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। रेलवे स्टेशन की जानकारी हासिल करने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। आने वाले रेलवे स्टेशन व अन्य जरूरी जानकारी उसे कोच में लगे स्क्रीन पर मिल जाएगी। इसके साथ ही यात्रियों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए दिल्ली मंडल के ट्रेनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) आधारित यात्री उद्घोषणा और यात्री सूचना प्रणाली लगाई जाएगी। इस तरह की सुविधा राजधानी एक्सप्रेस व शताब्दी एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेनों के साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी।

loksabha election banner

रफ्तार की भी मिलेगी जानकारी 

इस सिस्टम से यात्रियों को कोच में लगे स्क्रीन पर आने वाले स्टेशन के साथ ही उसकी रफ्तार के बारे में भी जानकारी मिलेगी। साथ ही ट्रेन कितनी देरी से चल रही है। इसका भी जिक्र स्क्रीन पर रहेगा।

सफर के दौरान किया जाएगा जागरूक

आने वाले रेलवे स्टेशन पर कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं इसकी जानकारी भी उन्हें ट्रेन में मिल जाएगी। वह जान सकेंगे कि आने वाले स्टेशन पर प्रतीक्षालय, स्वास्थ्य, व्हील चेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। खास बात यह है कि यात्रियों को सफर के दौरान गाने सुनने को मिलेंगे। इसके माध्यम से वीडियो संदेश भी दिखाए जाएंगे। इस तरह के संदेशों के जरिये यात्रियों को सुरक्षित रेल सफर, स्वच्छता व रेल नियमों की जानकारी दी जाएगी। इससे हादसे रोकने व ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

अमृतसर स्वर्ण शताब्दी में किया गया ट्रायल

ट्रायल के तौर पर दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में यह उपकरण लगाया गया है। अब दिल्ली मंडल राजधानी, शताब्दी व मेल एक्सप्रेस के 37 रैक में इस उपकरण को लगाने का फैसला किया है। जल्द इसका काम शुरू किया जाएगा। आने वाले साल में कई अन्य ट्रेनों में यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

कोच में कई सुधार किए जा रहे हैं

अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में कई सुधार किए जा रहे हैैं। नए बन रहे आधुनिक कोच में तो पहले से ही यह सुविधा उपलब्ध है। वहीं पुराने कोच में कई बदलाव हो रहे हैैं। इसी कड़ी में यात्रियों को सूचना देने के लिए सूचना प्रणाली लगाई जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.